टेक/ऑटो

Samsung Best Budget Phone: 2 हजार रु सस्ता हुआ बड़ी बैटरी, शानदार डिस्प्ले, गजब के कैमरे वाला सैमसंग का ये धांसू फोन, अब मिलेगा सिर्फ 1….

Samsung Best Budget Phone: This Samsung phone with big battery, great display, amazing camera has become cheaper by Rs 2,000, now you will get only 1....

Samsung Best Budget Phone: 2 हजार रु सस्ता हुआ बड़ी बैटरी, शानदार डिस्प्ले, गजब के कैमरे वाला ये सैमसंग का ये धांसू फोन, अब मिलेगा सिर्फ 1....

Samsung Best Budget Phone: सैमसंग हमेशा से ही अपने ग्राहकों की पहली पसंद रहा है। सैमसंग दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला दूसरा सबसे बड़ा ब्रांड है। लोग सैमसंग के फोन को खरीदना पसंद करते हैं। यदि आप कम कीमत में बड़ी बैटरी, शानदार कैमरा और जबरदस्त डिस्प्ले वाला फोन खरीदने चाह रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, लो बजट वाला सैमसंग का फोन 2000 रुपए सस्ता हुआ है। हम जिस बजट फ्रेंडली फोन की बात कर रहे हैं उसका नाम है सैमसंग गैलेक्सी F13…। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में…

दो वेरिएंट में आता है यह फोन (Samsung Best Budget Phone)

बता दे कि सैमसंग गैलेक्सी F13 के दो वेरिएंट बाजार में मौजूद है। पहला वेरिएंट 4GB रैम 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ ₹11999 में उपलब्ध है, जिसकी कीमत घटकर ₹10999 हो गई है। वहीं बात करें 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले फोन की तो इसकी कीमत ₹12999 है, जो डिस्काउंट के बाद ₹11999 हो जाती है। यदि आपके पास एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट या डेबिट कार्ड है तो आपको ₹1000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल जाएगा।

Samsung Best Budget Phone: 2 हजार रु सस्ता हुआ बड़ी बैटरी, शानदार डिस्प्ले, गजब के कैमरे वाला ये सैमसंग का ये धांसू फोन, अब मिलेगा सिर्फ 1....
Source – Social Media

कैमरा और डिस्प्ले

सैमसंग गैलेक्सी F13 में 6.6 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो कि आपके स्क्रीन को सिल्वर स्क्रीन में बदल सकती है। ग्लास प्रोटेक्शन के लिए इसकी स्क्रीन को गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मिलती है, जिससे कि फोन पर ड्रॉप और स्क्रैच नहीं पड़ेगा।

सैमसंग गैलेक्सी F13 में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। इसमें 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस, 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए इस फोन में 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है।

प्रोसेसर और बैटरी

सैमसंग गैलेक्सी F13 स्मार्टफोन Exynos 850 चिपसेट से लैस है जिसे 4GB तक रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। रैम को वर्चुअली 8GB तक बढ़ाया जा सकता है।

पावर के लिए फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 15W के फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए इसमें ऑटो डेटा स्विचिंग मोड मिलता है, जो इस सेगमेंट के फोन में पहली बार होगा. इस फोन में 8जीबी तक की रैम मिलती है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button