स्वास्थ्य अपडेट

Yoga for Good Health: अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य और फिटनेस के लिए रोजाना करे इन योगासनों का अभ्यास

Yoga for Good Health: Practice these yogasanas daily for good health and fitness

Yoga for Good Health: अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य और फिटनेस के लिए रोजाना करे इन योगासनों का अभ्यास
Source: Credit – Social Media

Yoga for Good Health – शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग हमारे जीवन में बहुत जरूरी है। नियमित रूप से योग का अभ्यास करने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं। मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, हाई शुगर, थायराइड, पीरियड्स प्रॉबलम्स जैसी समस्याओं को कम करने के लिए योग का सहारा लेना चाहिए। योगासन से शरीर की समस्याएं प्रभावी रूप से दूर होती हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे आसन हैं, जिनका अभ्यास महिलाओं को नियमित रूप से करना चाहिए। इन आसन को करने से पीठ दर्द, पेट दर्द, कमर दर्द, पीरियड्स की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही शरीर को कई अन्य फायदे होते है।

शारीरिक और मानसिक रोगों से मुक्‍त रहने और बचाव के लिए योग सबसे आसान तरिका है। महिला हो या पुरुष, योग सभी के लिए फायदेमंद होता है। रोजाना योग करना एक अच्‍छी आदत है। इससे न सिर्फ शारीरिक रूप से स्‍वस्‍थ रहेंगी साथ ही मानसिक रूप से भी फायदा मिलेगा।

  • Also Read:
Yoga for Good Health: अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य और फिटनेस के लिए रोजाना करे इन योगासनों का अभ्यास
Source: Credit – Social Media

सुखासन

मानसिक शांति और थकान दूर करने के लिए नियमित रूप से कम से कम पांच मिनट तक सुखासन का अभ्यास करना चाहिए। इस आसन को करने से रीढ़ की हड्डी को मजबूती मिलती है।

इस योग का अभ्यास करने के लिए सबसे पहले दोनों पैरों को क्रॉस करते शांत अवस्था में बैठ जाइए। रीढ़ की हड्डी को सीधा करते हुए कंधों को तानकर रखें। इस अवस्था में लंबी सांस भरें और छोड़ें। शरीर को सीधा रखने पर विशेष ध्यान दें। अपनी क्षमतानुसार रोजाना इस योग का अभ्यास करने की आदत बनाएं।

Yoga for Good Health: अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य और फिटनेस के लिए रोजाना करे इन योगासनों का अभ्यास
Source: Credit – Social Media

अधोमुख श्वानासन (Adho Mukha Svanasana)

अधोमुख श्वानासन करने शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है। अधोमुख श्वानासन को भारतीय योग में बड़ा ही अहम स्थान हासिल है। अधोमुख श्वानासन को अष्टांग योग का बेहद महत्वपूर्ण आसन माना जाता है। ये आसन सूर्य नमस्कार के 7 आसनों में से एक है।

अधोमुख श्वानासन को करने के लिए जमीन पर घुटनों के बल झुकें और हथेलियों को सामने की तरफ रखें। अब शरीर को ऊपर की तरह उठाते हुए पैरों के पंजों के बल खड़े हों, लेकिन आपके हाथ जमीन पर ही होने चाहिए। अब पोजीशन में आने के बाद अपनी नाभि की तरफ देखिए, यही अधोमुख श्वानासन का सही पोज होगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Related Articles

Back to top button