New Highway Projects MP: मध्यप्रदेश के उज्जैन में वर्ष 2028 में सिंहस्थ का आयोजन होना है। इसके मद्देनजर यहां पर हर तरह की सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कार्य चल रहे हैं। एक ओर जहां हर तरह की बुनियादी सुविधाएं यहां उपलब्ध कराई जा रही है वहीं दूसरी ओर इस बात को खासी तवज्जो दी जा रही है कि आवाजाही में जरा भी परेशानी न हो। यही कारण है कि यहां पर सड़कों का जाल बिछ रहा है। यही नहीं उज्जैन को हर दिशा से फोरलेन व सिक्सलेन हाईवे से जोड़ा जा रहा है।
हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ- 2028 के प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा की। बैठक में संभागायुक्त संजय गुप्ता, सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने जानकारी दी कि सिंहस्थ कार्ययोजना में अब तक 153 कार्य स्वीकृत व प्रगतिरत हैं। जिनकी लागत 23,332 करोड़ रुपए है। इनमें सिंहस्थ मद से 3,728 करोड़ के 78 कार्य और विभागीय मद से 19,604 करोड़ के कार्य है।

मेडिकल कॉलेज का भी निर्माण (New Highway Projects MP)
अब तक 27 कार्य प्रारंभ हो चुके है, 94 कार्य निविदा प्रक्रियाधीन है और 32 कार्य प्रशासकीय स्वीकृति प्रक्रियाधीन है। उक्त कार्यों में भवन विकास निगम द्वारा मेडिसिटी मेडिकल कॉलेज का निर्माण 592.3 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। अब तक 4.5 प्रतिशत भौतिक कार्य पूर्ण हो चुका है।
जलसंसाधन विभाग के 778.91 करोड़ की लागत राशि से घाट निर्माण संबंद्ध कार्य, 920 करोड़ की लागत का कान्ह डायवर्सन क्लोज डक्ट परियोजना में 31.70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। साथ ही 614.53 करोड़ की सेवरखेडी-सिलारखेड़ी परियोजना में 23.60 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।

इन फोरलेन-सिक्सलेन का काम जारी (New Highway Projects MP)
मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉर्पेारेशन द्वारा हाइब्रिड एन्युइटी मॉडल अंतर्गत प्रगतिरत 1692 करोड़ राशि का 44.4 किलोमीटर लंबाई का इंदौर-उज्जैन 6 लेन मार्ग का 13.64 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। 195 करोड़ राशि का 44.14 किलोमीटर लंबाई का महिदपुर-घोसला मार्ग का 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।
5,017 करोड़ की राशि का 98.41 किलोमीटर लंबाई का उज्जैन-जावरा 4 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस कंट्रोल हाई-वे का निर्माण किया जा रहा है। श्रध्दालुओं की सुविधा के लिए उज्जैन-मक्सी मार्ग, उज्जैन सिंहस्थ बायपास मार्ग, इंगोरिया-उन्हेल मार्ग और इंदौर-उज्जैन वैकल्पिक मार्ग का भी निर्माण किया जा रहा है।
इन सड़कों का भी चल रहा काम (New Highway Projects MP)
- लोक निर्माण विभाग द्वारा 58 करोड़ की राशि का 8.80 किलोमीटर लंबाई का नागझिरी दताना मार्ग का 65 प्रतिशत कार्य और 13.45 करोड़ की राशि का सदावल हेलीपेड का 45 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
- 225 करोड़ राशि का हरिफाटक लालपुल मुरलीपुरा व्हाया शंकराचार्य चौराहा से चंदूखेडी मार्ग निर्माण,12.5 किलोमीटर लंबाई का क्षिप्रा नदी पर अतिरिक्त पुल, 4.5 किलोमीटर लंबाई का लालपुल से चिंतामन गणेश मार्ग और 78 करोड़ राशि का 31.75 किलोमीटर लंबाई का करोहन से नईखेड़ी (पंचक्रोशी मार्ग) का निर्माण किया जाना है।
- 67 करोड़ राशि का 22.19 किलोमीटर लंबाई का उज्जैन बडनगर बायपास,129.80 करोड़ राशि का 5.40 किलोमीटर लंबाई का वाकडकर ब्रिज से दाउदखेडी मार्ग, 4.50 किलोमीटर लंबाई का तपोभूमी से हामूखेडी मार्ग, 2.10 किलोमीटर लंबाई का रणजीत हनुमान से सिहस्थ बायपास व्हाया गोन्सा मार्ग का निर्माण किया जाना है।
- इसी तरह एक किलोमीटर लंबाई का अंगारेश्वर महादेव मंदिर पहुँच मार्ग, 45.88 करोड़ की राशि का 4.6 किलोमीटर की लंबाई का बड़ा पुल रंजीत हनुमान मोजमखेडी मार्ग, 0.9 किलोमीटर की लंबाई का मोजमखेड़ी से कालभैरव मार्ग और 6.11 करोड़ की राशि का 1.10 कि.मी का मंगलनाथ से चक्कमेड मार्ग का निर्माण किया जाना है।
अन्य जिलों में भी कराए जाएंगे कार्य (New Highway Projects MP)
इसके अतिरिक्त कुल 56 कार्य अनुशंसित किए गए है, जिसमें सिंहस्थ मद से 1813 करोड़ 24 लाख और विभागीय मद से 1441 करोड़ 85 लाख के कार्य उज्जैन, मंदसौर, शाजापुर, देवास, आगर मालवा, रतलाम, नीमच, इंदौर, खण्डवा और खरगोन जिलों में किए जाना है।
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com