Vastu Tips: हमारे पुरखों ने वास्तु शास्त्र में कई ऐसे नियम बताए हैं, जिनका पालन करने से घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है और नेगेटिविटी धीरे-धीरे दूर हो जाती है। जो लोग वास्तु में विश्वास रखते हैं, उनके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। वास्तु का पालन करने से मन भी शांत रहता है और मानसिक तनाव कम होता है।
रोज़ घर की सफाई का महत्व (Vastu Tips)
घर को रोज़ाना अच्छे से साफ करना बहुत जरूरी होता है, लेकिन कुछ खास चीज़ें अगर रोज़ घर से बाहर फेंकी जाएं या हटाई जाएं, तो घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। मुख्य द्वार पर हर रोज़ जल का छिड़काव करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से नेगेटिव एनर्जी बाहर चली जाती है और पॉजिटिव वाइब्स घर के अंदर आती हैं।

- यह भी पढ़िए :- future of gold and silver: सोना-चांदी के दाम में तेजी से उतार-चढ़ाव, खरीदी करना बेहतर या नहीं?
तांबे के बर्तन से जल छिड़कें (Vastu Tips)
जब भी घर में जल का छिड़काव करें, तो कोशिश करें कि तांबे के बर्तन का उपयोग करें। तांबा शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। अगर तांबे के बर्तन में रखा हुआ जल घर के कोनों में छिड़का जाए, तो नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर चली जाती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

नमक वाले पानी से पोछा लगाना (Vastu Tips)
वास्तु शास्त्र के अनुसार हफ्ते में कम से कम 2-3 बार नमक मिले पानी से घर में पोछा लगाना चाहिए। नमक एक शक्तिशाली तत्व है जो नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है और सकारात्मकता को बढ़ाता है। खासकर अगर आप थकावट या तनाव महसूस कर रहे हों, तो नमक वाला पोछा काफी असरदार हो सकता है।
- यह भी पढ़िए :- Miraculous Devi Temple: यहां देवी मां हर महीने दो-तीन बार करती हैं अग्रि स्नान, स्वस्थ हो जाते हैं लकवा रोगी
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com