Miraculous Devi Temple: भारत एक धार्मिक आस्था वाला देश है। यहां लोगों की धर्म के प्रति गहरी आस्था है। इसके साथ ही देश भर में कई प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भी मौजूद हैं। इन धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालु बड़ी संख्या में अपनी आस्था लेकर पहुंचते हैं। कुछ धार्मिक स्थल जहां अपनी भव्यता, कलाकृति और ईश्वरीय शक्ति की उपस्थिति के कारण प्रसिद्ध हैं तो कुछ वहां होने वाले चमत्कारों के लिए प्रसिद्ध हैं।
देश-प्रदेश के कुछ धार्मिक स्थलों के बारे में यह प्रसिद्ध है कि यहां मन मांगी मुराद पूरी होती है तो कुछ स्थानों पर विभिन्न गंभीर बीमारियों के मरीज ठीक हो जाते हैं। इसी तरह कुछ के बारे में कहां जाता है कि वहां कई हिंसक वन्य प्राणी भी आकर हाजरी लगाते हैं। आज हम भी ऐसे ही चमत्कारिक धार्मिक स्थल के बारे में जानेंगे। यह धार्मिक स्थल है राजस्थान का श्री शक्ति पीठ ईडाणा माता मंदिर।

कहां स्थित है ईडाणा माता मंदिर (Miraculous Devi Temple)
सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार ईडाणा माता मंदिर राजस्थान के उदयपुर शहर से 60 किलोमीटर दूर अरावली की पहाड़ियों के बीच स्थित है। मां का यह दरबार एक खुले चौक में स्थित है। यह मंदिर ईडाणा उदयपुर मेवल की महारानी के नाम से प्रसिद्ध हुआ है। यहां पर मां के चमत्कारिक दरबार की महिमा बहुत ही निराली है, जिसे देखने दूर-दूर से लोग यहां आते हैं।

लकवा से ग्रसित रोगी होते ठीक (Miraculous Devi Temple)
इस मंदिर में भक्तों की खास आस्था है, क्योंकि यहां मान्यता है कि लकवा से ग्रसित रोगी यहां मां के दरबार में आकर ठीक हो जाते हैं। यहां भक्त अपनी इच्छा पूर्ण होने पर त्रिशूल चढ़ाने आते है और साथ ही जिन लोगों के संतान नहीं होती वो दम्पत्ति यहां झुला चढ़ाने आते हैं। यह तो आस्था और मान्यता की बात है, लेकिन जो असली चमत्कार होता है, उसे खुली आंखों से भी यहां श्रद्धालु देखते हैं।

यहां देवी मां करती है अग्रि स्नान (Miraculous Devi Temple)
यह चमत्कार यह है कि यहां स्थित देवी मां की प्रतिमा से हर महीने में दो से तीन बार अग्रि प्रज्ज्वलित होती है। यही बात श्रद्धालुओं को सबसे ज्यादा हैरान करती है। इस अग्नि स्नान से मां की सम्पूर्ण चढ़ाई गई चुनरियां और धागे भस्म हो जाते हैं। इसे देखने के लिए मां के दरबार में भक्तों का मेला लगा रहता है। आज तक कोई भी इस बात का पता नहीं लगा पाया कि ये अग्नि कैसे जलती है।
ज्वालादेवी का कर लेती हैं रूप धारण (Miraculous Devi Temple)
ईडाणा माता मंदिर में अग्नि स्नान का पता लगते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लग जाती है। मंदिर के पुजारी के अनुसार ईडाणा माता पर अधिक भार होने पर माता स्वयं ज्वालादेवी का रूप धारण कर लेती हैं। ये अग्नि धीरे-धीरे विकराल रूप धारण करती है और इसकी लपटें 10 से 20 फीट तक पहुंच जाती है।
इसी कारण यहां नहीं बन पाया मंदिर (Miraculous Devi Temple)
इस अग्नि के पीछे खास बात ये भी है कि इस अग्रि से आज तक श्रृंगार के अलावा किसी अन्य चीज को कोई आंच तक नहीं आती। भक्त इसे देवी का अग्नि स्नान कहते हैं। इसी अग्नि स्नान के कारण यहां मां का मंदिर नहीं बन पाया। ऐसा मान्यता है कि जो भी भक्त इस अग्नि के दर्शन करता है, उसकी हर इच्छा पूरी होती है। (Miraculous Devi Temple)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com