मध्यप्रदेश अपडेट
MP Weather : मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच होंगी बारिश, जाने मौसम का हाल
MP Weather : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर और मध्य भारत में मौसम परिवर्तन की भविष्यवाणी की है। लंबे समय तक सूखे की स्थिति के बाद, पश्चिमी विक्षोभ की एक श्रृंखला देश के कई हिस्सों में बारिश लेकर आएगी। अगले 10-15 दिनों में, तीन प्रमुख पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश के उत्तरी, मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में अलग-अलग स्तर पर बारिश और ठंड बढ़ने की उम्मीद है।
पहाड़ी और मैदानी इलाकों में असर
- आपको बता दे की पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावना है और वही मैदानी इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी देखने मिल सकती है बारिश होने से मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा और ठंड बढ़ेगी। वैसे भी इस साल मध्यप्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ ठंड दर्ज की गई।
मध्य प्रदेश में मौसम का हाल
- पहला पश्चिमी विक्षोभ:
22 दिसंबर को आएगा, जिसके कारण बादल छाएंगे और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। - दूसरा पश्चिमी विक्षोभ:
24 दिसंबर से प्रभावी होगा। यह अधिक शक्तिशाली है और 30 दिसंबर तक मध्य प्रदेश में भारी बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि का कारण बनेगा।
IMD का पूर्वानुमान
- 24 दिसंबर से मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश शुरू होगी।
- राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में इसका प्रभाव 26 दिसंबर तक पहुंचेगा।
- 27 और 28 दिसंबर को पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होगी।
- पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में भी बारिश और ठंड बढ़ने की संभावना है।
खास खबरे
- Betul school sweaters: बैतूल में सर्दी के लिए बड़ी राहत: स्कूल ड्रेस के अलावा अन्य रंग के स्वेटर पहन सकेंगे छात्र, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
- Betul ITI jobs: आईटीआई पास युवाओं के लिए बड़ी खबर: कॉल कारीगर ऐप से जुड़कर शुरू करें अपना काम, जानें पूरी प्रक्रिया
- Betul traffic plan: बैतूल में ट्रैफिक सुधार के लिए बड़े कदम: 3 टोइंग वाहन आएंगे, अवैध अतिक्रमण पर चलेगा अभियान
- Betul mandi bhav: बैतूल और भैंसदेही मंडी के 25 नवंबर के भाव: सोयाबीन 7751 और मक्का 2880 रुपये बिका, देखें पूरी लिस्ट
- Betul hostel inspection: छात्रावास में गीजर और आरओ नहीं होने पर जताया असंतोष, अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव का औचक निरीक्षण



