बैतूल अपडेट

Betul ambulance accident: दर्दनाक हादसा… एंबुलेंस पलटने से 2 घंटे पहले जन्मे मासूम बच्चे की मौत, मां घायल

अंकित सूर्यवंशी, आमला (Betul ambulance accident)। बैतूल जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में लगे आपातकालीन वाहन भी अस्पताल तक पहुंचा ही देंगे, इसकी कोई गारंटी नहीं है। ऐसे ही एक घटनाक्रम में बोरदेही थाना क्षेत्र में एक जननी वाहन पलट गया। इस हादसे में 2 घंटे पहले ही जन्मे मासूम की दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम दीपामंडई निवासी दिलीप इवनाती की पत्नी कलस्या बाई ने सुबह करीब 3 बजे घर पर बच्चे को जन्म दिया। प्रसूता को बेहतर उपचार दिलाने के लिए परिजन ने जननी 108 एम्बुलेंस बुलाई। कॉल करने पर जननी वाहन उनके घर पहुंचा।

Betul ambulance accident: दर्दनाक हादसा… एंबुलेंस पलटने से 2 घंटे पहले जन्मे मासूम बच्चे की मौत, मां घायल

एक घंटे तक लापता रहा बच्चा

इस वाहन से नवजात शिशु, मां तथा सास को बोरदेही अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 5 बजे के आसपास जननी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद अंधेरा होने की वजह से नवजात शिशु एक घंटे तक लापता रहा।

Betul ambulance accident: दर्दनाक हादसा… एंबुलेंस पलटने से 2 घंटे पहले जन्मे मासूम बच्चे की मौत, मां घायल

सिर में थी गंभीर चोट

इधर परिजन और ग्रामीण लगातार उसकी तलाश करते रहे। बच्चे को जब तक खोजा गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जाता है कि उसके सिर में गंभीर चोट थी। संभवत: उसी के चलते उसने दम तोड़ दिया।

बेहतर उपचार के लिए रेफर

इस घटना में कलस्या बाई और अन्य परिजन घायल हो गए। जिन्हें पहले बोरदेही अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद में बेहतर उपचार के लिए सिविल अस्पताल आमला रेफर कर दिया गया।

इन कारणों से हुआ हादसा

ग्रामीणों के अनुसार सड़क की स्थिति और अंधेरा होने के कारण यह हादसा होने की संभावना है। हालांकि घटना के ठोस कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।


सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button