Betul Crime News: पिकअप में ठूंस ठूंस कर कत्लखाने ले जाए जा रहे थे 8 गोवंश, पुलिस ने बचाई जान, एक आरोपी गिरफ्तार
Betul Crime News: 8 cattle were being crammed in a pickup to be taken to the slaughterhouse, police saved their lives, one accused arrested

Betul Crime News: बैतूल जिले से होकर गोवंश की तस्करी लगातार जारी है। ऐसे ही एक प्रयास को मुलताई पुलिस ने विफल करते हुए 8 गोवंश की जान बचाने में सफलता हासिल की है। आरोपी पिकअप वाहन से यह गोवंश ले जा रहे थे, जिसे जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो आरोपी फरार होने में सफल हो गए।
पुलिस ने बताया कि 13 मई को थाना मुलताई पुलिस द्वारा भ्रमण के दौरान अवैध रूप से गौवंश परिवहन की सूचना मिली थी। इस पर ग्राम परमण्डल हाईस्कूल के पास अवैध गौवंश परिवहन करते हुये महाराष्ट्र कत्लखाने ले जाते समय वाहन क्रमांक MH-27/BX-6105 पिकप वाहन को घेराबंदी कर पकड़ा गया। वाहन से आरोपी महेन्द्र पिता कैलासराव कडू उम्र 27 साल निवासी खडका थाना बेनोडा अमरावती महाराष्ट्र को पकड़ा गया। दो आरोपी उमेर कुरैसी निवासी वरूड एवं एक अन्य आरोपी गाड़ी से कूद कर भाग गये।
- Also Read : Vastu Tips For Plantation: घर में भूलकर भी न लगाएं ये पेड़, आर्थिक तंगी से हो जाओगे बर्बाद

पिकअप में ठूंस-ठूंस कर क्रूरता पूर्वक रस्सियों से बांध कर 8 गोवंश ले जाए जा रहे थे, जिनमें 2 गाय, 2 बछिया और 4 बछड़े शामिल हैं। एक गाय मृत पायी गई ।उक्त गौवंश को गौशाला उभारिया में सुरक्षार्थ रखा गया। पिकप वाहन को मय आरोपी महेन्द्र पिता कैलासराव कडू उम्र 27 साल निवासी खड़का थाना बेनोडा अमरावती महाराष्ट्र जब्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना मुलताई में पदस्थ निरीक्षक सुश्री प्रज्ञा शर्मा, ASI विजय कुमार जौठे, श्रीराम माण्डवी, हेड कांस्टेबल निलेश सोनी, कांस्टेबल प्रदीप कहार, संजय बैन, देवा धुर्वे की भूमिका रही। (Betul Crime News)



