मध्यप्रदेश अपडेट

MP News : किसानों को बोनस देगी मध्यप्रदेश सरकार, आदेश जारी

MP News: Madhya Pradesh government will give bonus to farmers, order issued

MP News : मध्य प्रदेश सरकार किसानों को बोनस देगी। गेहूं खरीदी पर सरकार द्वारा 125 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देने का ऐलान किया गया है।

बता दें कि 11 मार्च के दिन मंत्री मंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये हैं। इसमें किसानों को गेहूं खरीद पर बोनस दिया जाना भी शामिल है।

सरकार ने किया ऐलान

मध्य प्रदेश कैबिनेट ने आज यानी की 11 मार्च के दिन कई अहम फैसले लिए हैं जिसमें गेहूं के MSP यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बोनस देने का भी फैसला शामिल है।

इस फैसले में कहा गया है कि गेहूं के मौजूदा एमएसपी 2275 रुपये पर 125 रुपये का बोनस जोड़ कर दिया जाएगा।

2400 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा गेहूं का भाव

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button