Jhadu Vastu Tips : मामूली नहीं है झाड़ू, बना सकती है कंगाल या धनवान, इन नियमों का जरुर करें पालन

By
On:

▪️ पंडित मधुसूदन जोशी, भैंसदेही

Jhadu Vastu Tips : छोटी से छोटी झोपड़ी हो या बड़े से बड़ा मकान, हर जगह आपको कुछ और न मिले पर झाड़ू जरुर मिलेगी। झाड़ू के बिना किसी भी मकान की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इसकी अहमियत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सोकर उठने पर सबसे पहले इसी की जरुरत पड़ती है।

अधिकांश लोग झाड़ू को महज एक सफाई की वस्तु मान कर चलते हैं। हालांकि ऐसा नहीं है। प्रत्यक्ष रूप से झाड़ू भले ही वह मात्र सफाई का कार्य करती है, लेकिन इसके अलावा भी और बहुत से कार्य अप्रत्यक्ष रूप से हमारी भलाई के लिए करती है। यही कारण है कि जानकार लोग झाड़ू को न केवल बेहद महत्व देते हैं बल्कि उसकी पूजा-अर्चना तक करते हैं।

देखा जाए तो झाड़ू हमारे घर-परिवार के बहुत से काम बना भी सकती है और बिगाड़ भी सकती है। यही कारण है कि झाड़ू लगाने से लेकर उसे रखने तक के नियम परंपरागत रूप से प्रचलित हैं। आज के लेख में जानते हैं इन्हीं सबके बारे में…

नष्ट करती है नकारात्मक उर्जा

सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि झाड़ू से घर में प्रवेश करने वाली बुरी अथवा नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है। अत: इसके संबंध ध्यान रखें कि-

  • खुले स्थान पर झाड़ू न रखे बल्कि इसे छिपा कर रखें।
  • भोजन कक्ष में झाड़ू न रखें, क्योंकि इससे घर का अनाज जल्दी खत्म हो सकता है। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • यदि अपने घर के बाहर हर रोज रात के समय दरवाजे के सामने झाड़ू रखते हैं तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है। ये काम केवल रात के समय ही करना चाहिए। दिन में झाड़ू छिपा कर रखें।
    पोंछा लगाते समय करें ये उपाय
  • जब भी घर में पोंछा लगाते हैं, तब पानी में थोड़ा-सा नमक भी मिला लेना चाहिए। नमक मिले हुए पानी से पोंछा लगाने पर फर्श के सूक्ष्म कीटाणु नष्ट होंगे। साथ ही घर की नकारात्मक ऊर्जा भी खत्म हो जाएगी।

झाड़ू से जुड़े शकुन और अपशकुन

  • अगर कोई बच्चा घर में अचानक झाड़ू लगा रहा है तो समझना चाहिए कि अनचाहे मेहमान घर में आने वाले हैं।
  • सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू पोछा गलती से भी नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करना अपशकुन माना जाता है।
  • झाड़ू पर गलती से भी पैर नहीं रखना चाहिए। ऐसा होने पर लक्ष्मी रूठ जाती हैं। यह अपशकुन है।

पोछा से जुड़ी खास बातें

  • घर में नियमित रूप से पोछा लगाने से आपके घर में लक्ष्मी का निवास होने लग जाता है।
  • पुरानी मान्यता है कि गुरुवार को घर मेंं पोछा न लगाएं ऐसा करने से लक्ष्मी रूठ जाती है। शेष सभी दिनों में पोंछा लगाना चाहिए।
  • पोछा लगाने वाले पानी में पांच चम्मच सादा समुद्री नमक मिलाने से सकारात्मक असर जल्दी होता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा को कम किया जा सकता है।
  • झाड़ू से जुड़े शकुन और अपशकुन
  • कभी भी गाय या अन्य जानवर को झाड़ू से नहीं मारना चाहिए। यह अपशकुन माना गया है।
  • कोई भी सदस्य किसी खास कार्य के लिए घर से निकला हो तो उसके जाने के तुरंत बाद घर में झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने पर उस व्यक्ति को असफलता का सामना करना पड़ सकता है।
  • झाड़ू को कभी भी खड़ी करके नहीं रखना चाहिए। यह अपशकुन माना गया है।
  • हम जब भी किसी नए घर में प्रवेश करें, उस समय नई झाड़ू लेकर ही घर के अंदर जाना चाहिए। यह शुभ शकुन माना जाता है। इससे नए घर में सुख-समृद्धि और बरकत बनी रहेगी।
  • हमेशा ध्यान रखें कि ठीक सूर्यास्त के समय झाड़ू नहीं निकालना चाहिए। यह अपशकुन है।
  • महालक्ष्मी की कृपा पाने करें ये उपाय
  • देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए घर के आसपास किसी भी मंदिर में तीन झाड़ू रख आएं। यह पुराने समय से चली आ रही परंपरा है। पुराने समय में लोग अक्सर मंदिरों में झाड़ू दान किया करते थे।
  • ध्यान रखें ये बातें

मंदिर में झाड़ू सुबह ब्रह्म मुहूर्त में रखना चाहिए।

  • यह काम किसी विशेष दिन करना चाहिए। विशेष दिन जैसे कोई त्योहार, ज्योतिष के शुभ योग या शुक्रवार को।
  • इस काम को बिना किसी को बताए गुप्त रूप से करना चाहिए। शास्त्रों में गुप्त दान का विशेष महत्व बताया गया है।
  • जिस दिन यह काम करना हो, उसके एक दिन पहले ही बाजार से 3 झाड़ू खरीदकर ले आना चाहिए।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment