बड़ी खबरेंबैतूल अपडेट

MP Election 2023 : कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा ने गांधी वार्ड बूथ पर सपत्नीक किया मतदान, माना सभी का आभार

MP Election 2023: Congress candidate Nilay Vinod Daga voted with his wife at Gandhi Ward booth, thanked everyone.

MP Election 2023 : कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा ने गांधी वार्ड बूथ पर सपत्नीक किया मतदान, माना सभी का आभार
MP Election 2023 : कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा ने गांधी वार्ड बूथ पर सपत्नीक किया मतदान, माना सभी का आभार

MP Election 2023 : बैतूल। कांग्रेस कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा ने सपत्नीक मतदान किया। श्री डागा, श्रीमती दीपाली निलय डागा एवं परिवार के सदस्यों ने शुक्रवार सुबह गांधी वार्ड के महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल स्थित बूथ में पहुंचकर मतदान किया।

श्री डागा ने इस मौके पर आमजन से मतदान में आवश्यक रूप से हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। श्री डागा ने कहा कि इस बार का चुनाव बेहद रोमांचक चुनाव रहा।

कांग्रेस के एक-एक पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत और मजबूती के साथ साथ पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के हित में अपना योगदान दिया है। निश्चित रूप से मैं पूरे आत्मविश्वास से कह सकता हूँ कि मेरे कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाएगी और बैतूल विधानसभा में कांग्रेस भारी बहुमत से विजय हासिल करेगी।

कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा ने समस्त मतदाता, अभ्यर्थियों, राजनीतिक दलों, अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया धन्यवाद

MP Election 2023 : कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा ने गांधी वार्ड बूथ पर सपत्नीक किया मतदान, माना सभी का आभार

विधानसभा चुनाव 2023 के लिए शुक्रवार को मतदान शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ। मतदान स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्वक सम्पन्न होने पर बैतूल विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा ने मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए उनके प्रति अपना आभार व्यक्त किया है।

अपने अभार संदेश में शांतिपूर्वक चुनाव सम्पन्न होने पर उन्होंने समस्त अभ्यर्थियों, राजनैतिक दलों, विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों सहित आम मतदाताओं को भी धन्यवाद ज्ञापित किया है। साथ ही आशा व्यक्त की है कि भविष्य में होने वाले राष्ट्रीय महत्व के चुनाव कार्यों में इसी प्रकार से सभी का इसी तरह सहयोग मिलता रहेगा।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को भी धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा है कठिन परिस्थितियों में चुनाव जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में अपने दायित्वों का निर्वहन कर अपना सराहनीय सहयोग जो आपने दिया है, उसके लिए में सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त करता हूं।

Related Articles

Back to top button