Nilay Daga Betul : सिर चढ़कर बोल रहा निलय डागा का जलवा, बेटे को सामने देखते ही खिल उठते हैं लोगों के चेहरे

Nilay Daga Betul : बैतूल। कांग्रेस चुनाव कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार बैतूल के लाल, बैतूल के बेटे कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा का जलवा लोगों के सिर चड़कर बोल रहा है। इसकी बानगी ग्रामीण क्षेत्रों सहित शहरी और नगरीय क्षेत्रों में देखने को मिल रही है। जहां जहां निलय विनोद डागा जनसम्पर्क के लिये पहुँच रहे, वहां वहां अपने बेटे को सामने देख कर लोगों के चेहरे खिल उठते हैं। शुक्रवार सुबह 10 बजे श्री डागा ने सदर क्षेत्र में सघन जनसम्पर्क कर मतदाताओं का आशीर्वाद ग्रहण किया।

Nilay Daga Betul : सिर चढ़कर बोल रहा निलय डागा का जलवा, बेटे को सामने देखते ही खिल उठते हैं लोगों के चेहरे
Nilay Daga Betul : सिर चढ़कर बोल रहा निलय डागा का जलवा, बेटे को सामने देखते ही खिल उठते हैं लोगों के चेहरे

श्री डागा ने नीलकंठ शिव मंदिर पीपल चौक सदर शास्त्री वार्ड, पटेल वार्ड,भगतसिंह वार्ड में पूजन अर्चन कर अपने जनसम्पर्क की शुरुवात की। इस दौरान घरों घर अपने बेटे को आशीर्वाद देने लोग आतुर नजर आ रहे थे। बुजुर्गों से श्री डागा ने बाकायदा फिक्र के साथ उनके हाल चाल जाने और उनके चरण छूकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इन दृश्यों को देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा ने लोगों के दिलों में अपनी वो छवि और वह जगह बनाई है जो कोई कभी तोड़ नहीं सकता।

Nilay Daga Betul : सिर चढ़कर बोल रहा निलय डागा का जलवा, बेटे को सामने देखते ही खिल उठते हैं लोगों के चेहरे
Nilay Daga Betul : सिर चढ़कर बोल रहा निलय डागा का जलवा, बेटे को सामने देखते ही खिल उठते हैं लोगों के चेहरे

श्री डागा को महिलाओं ने भी तिलक कर अपना आशीर्वाद दिया। जनसम्पर्क के दौरान युवा वर्ग में काफी जोश देखा गया। युवाओं ने पूरी गर्म जोशी के साथ अपने भाई और उनके भविष्य की चिंता करने वाले एक मात्र निलय विनोद डागा का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। श्री डागा ने प्रत्येक युवा से मिलकर उनके भविष्य और कैरियर को लेकर चर्चा करते हुए आश्वस्त किया कि वे चिंता ना करें भविष्य की ऊंचाइयां छूने में कभी भी कोई भी कठिनाई आती है तो उनके भाई निलय विनोद डागा के घर के दरवाजे हमेशा खुले हुए हैं।

Nilay Daga Betul : सिर चढ़कर बोल रहा निलय डागा का जलवा, बेटे को सामने देखते ही खिल उठते हैं लोगों के चेहरे
Nilay Daga Betul : सिर चढ़कर बोल रहा निलय डागा का जलवा, बेटे को सामने देखते ही खिल उठते हैं लोगों के चेहरे

जनसम्पर्क के दौरान श्री डागा के साथ नपा नेता प्रतिपक्ष राजकुमार दीवान, ब्लाक कांग्रेस शहर अध्यक्ष मोनू बड़ोनिया, अंकित सिंह ठाकुर, प्रकाश माथनकर, अजीज खान, प्रशांत राजपूत, गौरव खातरकर, उमाकांत दीवान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।

हर्षवर्धन धोटे ने कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा के समर्थन में नगर में किया जनसंपर्क, जनता बोली निलय भैया जन नेता

बैतूल/आठनेर। कांग्रेस चुनाव कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार आठनेर में कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा के समर्थन में धुआंधार जनसम्पर्क किया जा रहा है। कांग्रेस के युवा नेता हर्षवर्धन धोटे के साथ सुभाष पोटफोडे, रामकृष्ण शनीचरे, प्रदीप प्रजापति, रवि अडलक ने डोर टू डोर पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा के लिए समर्थन मांगा। श्री धोटे ने आमजनता से रू-ब-रू होते हुए अपने चुनावी सकल्प पत्र घर-घर जाकर वितरण किया। इस दौरान जनता ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि हमारे निलय भैया जन नेता हैं। हमारे बीच हमेशा सुख-दुख के साथ खड़े रहते हैं। जो हमारे दिल मे बसा है उसे हमारा आशीर्वाद है।

कांग्रेस ब्रिगेड ने वार्ड क्रमांक 2 में मां लक्ष्मी प्रतिमा की पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्ध, परम वैभव, सौभाग्य की कामना की। कांग्रेस के वचन पत्र वितरित करते हुए हर्षवर्धन धोटे ने भरोसा दिलाया कि हम आपके लिए हमेशा खड़े हैं। विकास कार्य करने की हमारी पहली प्राथमिकता है। हमारा विजन है नगर को विकास की मुख्य धारा से जोडना। उन्होंने कहा कि हम सच्चे सनातनी हिन्दू धर्म से जुड़े हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा ने कभी किसी के साथ भेद-भाव नहीं किया। विकास कार्य करने का संकल्प लेकर एक बार फिर श्री डागा आपके आशीर्वाद के आकांशी हैं। आपके ही आशीर्वाद से आपका बेटा आपकी सेवा करने के लिए तैय्यार है जिनके हाथ मजबूत कर अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाकर कमलनाथजी के नेतृत्व में विकास की गंगा बहाना है।

शहर में एक दिन के अंतराल में मिल रहा पानी, यही है भाजपा के विकास की कहानी: जमुना पण्डागरे

बैतूल। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व पार्षद श्रीमती जमुना पण्डागरे ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बैतूल शहर वासियों के साथ भाजपा द्वारा किये जा रहे कृत्य का पर्दाफाश किया है। उन्होंने कहा कि बैतूल शहर में पानी की बड़ी समस्या है। एक दिन के अंतराल में पानी मिलता है जबकि कनेक्शन धारियों से नगर पालिका पूरे महीने भर का टेक्स वसूल रही है जो सीधे सीधे आम जन के साथ धोखा धड़ी किये जाने की श्रेणी में आता है। भाजपा कहती है हमने विकास किया तो क्या यही विकास है। भाजपा का विकास कागजों में कुछ और मुंह पर कुछ होता है। हकीकत कुछ और होती है। आज भी शहर वासियों को पानी के लिए एक दिन अतिरिक्त इंतजार करना पड़ता है क्या भाजपा इसका जवाब देगी कि शहर वासियों के साथ यह कृत्य इतने सालों से क्यों किया जा रहा है।

श्रीमती पण्डागरे ने कहा कि 28 साल से भाजपा के सांसद और 18 साल से भाजपा की सरकार है। नगर पालिका में भी भाजपा काबिज है फिर आखिर बैतूल शहर वासियों को प्रतिदिन पानी क्यों नहीं मिलता है। इस समस्या से मध्यमवर्गीय परिवार और गरीब परिवार जूझ रहे हैं और उन्हें 48 घंटे के लिए पानी का स्टोर करना पड़ता है। पानी, बिजली, सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को भी भाजपा सरकार नहीं दे पाई तो कि विकास के दावें किस बात के करती है।

उन्होंने कहा कि बैतूल नगर पालिका में करोड़ों रुपए के बजट आने के बाद और अमृत योजना में करोड़ों रूपये खर्च किये गए थे। इसके बावजूद पेयजल सप्लाई के बेहतर इंतजाम न होना यह साबित करता है कि सिर्फ भाजपा नेताओं का ही यहां विकास हो रहा है, आम जनता की उन्हें चिंता नहीं है। बैतूल में पेयजल सप्लाई के लिए करोड़ों रूपये खर्च किये गए। ताप्ती से पाइप लाइन डाली गई। उसके बाद भी पानी 48 घंटे में एक बार मिल रहा है। कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो आम जनता का दर्द समझती है। इसलिए कांग्रेस की सरकार बनानी है और कमलनाथ जी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनना है।

श्रीमती पण्डागरे ने कहा कि बैतूल विधानसभा क्षेत्र के युवा और लोकप्रिय कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा आपके सुख दुख के साथी हैं। निलय डागा को जिताना है और कांग्रेस की सरकार बनाना है। कांग्रेस की सरकार बनेगी तो क्षेत्र में खुशहाली आएगी। क्षेत्र का विकास होगा। निलय डागा हमेशा आपके बीच रहते हैं, इसलिए अब मौका आ गया है धोखेबाजों को हटाने का। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि नेता नहीं बेटा चुनो जो आपका सहारा बने।

सेहरा में एक दर्जन से अधिक भाजपा कार्याकर्ता कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल

सेहरा में एक दर्जन से अधिक भाजपा कार्याकर्ता कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल
सेहरा में एक दर्जन से अधिक भाजपा कार्याकर्ता कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल

बैतूल। कांग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर सेहरा से करीब एक दर्जन से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। इन भाजपा कार्यकर्ताओं को बैतूल विधायक निलय विनोद डागा ने कांग्रेस पार्टी का गमछा पहनाकर इन कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं का कहना है कि कांग्रेस पार्टी की नीति-रीति से और बैतूल विधायक निलय विनोद के विजन से प्रेरित होकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं।

इस दौरान रामदयाल अमरूते, चन्द्रभान अमरूते, तिलकचंद लहुारे, संतोष खाकरे, गौरव अमरूते, दिनेश मायवाड़, कपिल अमरूते, कपिल अमरूते, नामदेव झाडे, हिमांशु लोहारे, संतोष मोकरकार, गुलशन सोलंकी, आशीष झाड़े, कमला झोड़, जगदीश , कमल गड़ेकर सहित अन्य कार्यकर्ता भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News