Loksabha Chunav 2024 : बैतूल। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक मंगलवार 19 मार्च को दोपहर 12.30 बजे से आनंद लान लिंक रोड बैतूल में आयोजित की गई। बैठक में लोकसभा चुनाव के विषय में गहन विचार विमर्श कर रणनीति बनाई गई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं बैतूल के प्रभारी चन्द्रिका प्रसाद द्विवेदी और लोकसभा प्रभारी विधायक आरिफ मसूद प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी चन्द्रिका प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की मजबूत और ट्रेंड वर्क फोर्स तैयार कर रही है। इसकी तैयारी शुरू हो गयी है। पार्टी का जोर बूथ स्तर तक माइक्रो मैनेजमेंट का है। अगर वोट प्रतिशत बढ़ गया तो कांग्रेस को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता।
मुलताई विधायक सुखदेव पांसे ने कहा कि सभी ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवक कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, आदिवासी कांग्रेस, किसान कांग्रेस, आईटी सेल, पिछड़ा वर्ग एवं सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी बूथ मैनेजमेंट से लेकर अंतिम मतदाता तक संपर्क करें। उन्होंने मतदाता सूची की जानकारी व बूथ एजेंट के नियमों को भी विस्तार से बताया।
बूथ लेवल पर है पूरा ध्यान (Loksabha Chunav 2024)
कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष शहर गुड्डू शर्मा ने कहा कि बिना बूथ पर मजबूत हुए चुनाव मैदान में प्रभावी प्रदर्शन करना मुश्किल है। यही वजह है कांग्रेस बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं को अब खासा महत्व दे रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर बूथ मजबूत करने का आव्हान किया।
- यह भी पढ़ें: Realme Narzo 70 Pro : सभी पर भारी पड़ेंगा Realme का Sony कैमरे वाला फोन, धांसू फीचर्स जान दौड़ पड़ेंगे लेने…
कार्यकर्ताओं को कर रहे ट्रेंड (Loksabha Chunav 2024)
कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण जिला अध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने कहा कि कांग्रेस की रणनीति और बूथ स्तर की जानकारियों के साथ हम कार्यकर्ताओं को ट्रेंड कर रहे हैं। यह बैठक मील का पत्थर साबित होगी। कार्यकर्ता मतदाताओं के घर पहुंचेंगे और कांग्रेस की बात मजबूती से रखेंगे।
- यह भी पढ़ें: India Post Bharti 2024: पोस्ट ऑफिस में ग्रेजुएट युवाओं के लिए निकली भर्ती, यहां करें आवेदन…
सभी ब्लॉकों में हो गई नियुक्ति (Loksabha Chunav 2024)
कांग्रेस नेता समीर खान ने कहा कि सभी ब्लॉकों में नियुक्तियां हो गई है आने वाले चुनाव में मतदाताओं को घर से मतदान केंद्र तक लाने की जिम्मेदारी भी इन्हें सौंपी गई है ताकि कांग्रेस का वोट परसेंट बढ़ सके। बैठक में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किया।
- यह भी पढ़ें: Govansh Taskari : दिनदहाड़े गोवंश की तस्करी, मौत हुई तो सड़क पर फेंक दी गाय, तस्करों के बुलंद हौसले
बैठक में यह रहे मौजूद (Loksabha Chunav 2024)
बैठक में आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ रमेश ककोडिया, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष रमेश गायकवाड़, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण गोठी, पीसीसी डेलिकेट नवनीत मालवीय, तिरुपति एरुलु, सेवादल जिला अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष धीरू शर्मा, ब्रज पांडे, राजेश गावंडे, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव सरफराज खान, युवा कांग्रेस कार्यवाहक जिला अध्यक्ष राहुल छत्रपाल, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष जैद खान सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- यह भी पढ़ें: Betul Latest News : एक सप्ताह से लापता दो युवकों के कुएं में मिले शव, पुलिस ने शुरू की पड़ताल
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇