Betul Latest News : मुलताई। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक सनसनीखेज मामले में 2 युवकों के शव सड़ी-गली अवस्था में एक खेत के कुएं में मिले हैं। दोनों युवक बीते 7 दिनों से लापता थे। युवकों के शव मिलने से ग्राम और क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोनों युवक 13 मार्च की शाम में घर से निकले थे। मामला साईंखेड़ा थाना क्षेत्र का है।
ग्रामीण सतीश ईवने ने बताया कि ग्राम उमनबेहरा निवासी सतीश पिता उदेराम उईके 32 साल और अल्केश पिता धनसू उईके 30 साल विगत 13 मार्च की शाम में घर पर ग्राम भुताईखेड़ी जाने का कहकर निकले थे। जो वापस नहीं आए।
मां ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी (Betul Latest News)
परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से दोनों की रिश्तेदारी में खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इस पर 18 मार्च को सतीश उईके की मां लक्ष्मीबाई ने साईखेड़ा पुलिस थाने में सतीश की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इधर ग्रामीण लगातार सतीश और अलकेश की खोजबीन कर रहे थे।
कुएं में शव तैरते आए नजर (Betul Latest News)
मंगलवार सुबह 9.30 बजे खोजबीन के दौरान सतीश ईवने ने ग्राम भुताईखेड़ी में किसान गणेश के खेत के कुएं में झांक कर देखा तो पानी के ऊपर दो शव तैर रहे थे। सतीश ने इसकी सूचना साइखेड़ा पुलिस को दी।
- यह भी पढ़ें: Fasal Beema Yojana : ओलावृष्टि और बारिश से हुआ है फसलों को नुकसान तो इस नंबर पर दें सूचना, मिलेगी बीमा राशि
पीएम के लिए भिजवाए शव (Betul Latest News)
सूचना पर साइखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची ग्रामीणों की मदद से दोनों शव बाहर निकले। दोनों शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए दोनों शव को मुलताई के अस्पताल भिजवाया। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
- यह भी पढ़ें: Girls Viral Video: कभी नहीं देखा होगा ऐसा हैवी ड्राइवर! लड़कियों ने ऐसी जगह पहुंचा दी स्कूटी…
यह जताई जा रही आशंका (Betul Latest News)
दोनों युवकों के शव कुएं में मिलने को लेकर यह आशंका जताई जा रही है कि संभवत: दोनों शराब के नशे में रहे होंगे और कुएं में गिर गए होंगे। हालांकि पुलिस की जांच-पड़ताल, पीएम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो सकेगी।
- यह भी पढ़ें: Govansh Taskari : दिनदहाड़े गोवंश की तस्करी, मौत हुई तो सड़क पर फेंक दी गाय, तस्करों के बुलंद हौसले
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇