धर्म/अध्यात्म अपडेट

17 April 2024 Ka Rashifal : प्रभावशाली लोगों का मिलेगा सहयोग, खूब होगी आर्थिक तरक्की

17 April 2024 Ka Rashifal : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

◾पंडित मधुसूदन जोशी, भैंसदेही (बैतूल)

17 April 2024 Ka Rashifal : पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

17 April 2024 Ka Rashifal : आज 17 अप्रैल 2024 का राशिफल (17 April 2024 Ka Rashifal)

1 मेष राशि :- आज के दिन फिर हाल की घटनाओं से आपका मन बेचैन हो सकता है। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग फायदेमंद साबित होंगे। आपका कोई पुराना मित्र आज कारोबार में मुनाफा कमाने के लिए आपको सलाह दे सकता है, अगर इस सलाह पर आप अमल करते हैं तो आपको धन लाभ जरुर होगा। पारिवारिक सदस्य या जीवन-साथी तनाव की वजह बन सकते हैं। किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूएगा। नई योजनाएँ आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का जरिया साबित होंगी। घर से बाहर निकलकर आप खुली हवाओं में टहलना पसंद करेंगे। आपका मन शांत होगा जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा। आपका और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातें का सही समय है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।

2 वृष राशि :- आज के दिन मानसिक तौर पर आप स्थिर महसूस नहीं करेंगे, इसलिए इस बात का ख्याल रखें कि दूसरों के सामने आप कैसे बर्ताव करते और बोलते हैं। आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। आप माता-पिता को खुश करने में कठिनाई महसूस करेंगे। उन्हें समझने और उनके नजरिए से चीजों को देखने की कोशिश करें, आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। उन्हें आपकी परवाह, स्नेह और समय की आवश्यकता है। बाहरी चीजों का अब कोई खास मायने आपके लिए नहीं बचा है, क्योंकि आप खुद को हमेशा प्यार की खुमारी में महसूस करते हैं। कारोबारी जितना हो अपने कारोबार से जुड़ी बातों को किसी से शेयर न करें। अगर आप ऐसा करते हैं तो आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। रात के समय आप घर के लोगों से दूर होकर अपने घर की छत या किसी पार्क में टहलना पसंद करेंगे। शादी के बाद वैवाहिक जीवन में प्यार सुनने में मुश्किल जरूर लगता है, लेकिन आप महसूस करेंगे कि यह मुमकिन है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है।

3 मिथुन राशि :- आज आप चोट से बचने के लिए सावधानी से बैठें। साथ ही सही तरीके से कमर सीधी करके बैठना न केवल व्यक्तित्व में सुधार लाता है, बल्कि सेहत और आत्म-विश्वास के स्तर को भी ऊपर ले जाता है। घर की छोटी-छोटी चीजों पर आपका बहुत धन खराब हो सकता है जिसकी वजह से आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं। आपकी स्वच्छन्द जीवनशैली घर में तनाव पैदा कर सकती है, इसलिए देर रात तक बाहर रहने और ज्यादा खर्च करने से बचें। अगर आप अपने प्रेमी के साथ कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं तो कपड़े सोच-समझकर पहनें। अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपका प्रेमी आपसे नाराज हो सकता है। आने वाले समय में ऑफिस में आपका काम कई तरीके से असर दिखाएगा। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फायदेमंद साबित होगी। असहजता की वजह से आप वैवाहिक जीवन में खुद को फँसा हुआ अनुभव कर सकते हैं। आपको जरूरत है तो जीवनसाथी के साथ आत्मीय बातचीत की। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – भूरा है।

4 कर्क राशि :- आज आपका दिन जीवन-साथी खुशी की वजह साबित होगा। आपको अपना धन खर्च करने की जरुरत नहीं पड़ेगी क्योंकि घर का कोई बड़ा आपको धन दे सकता है। घरेलू जिंदगी सुकूनभरी और खुशनुमा रहेगी। पुरानी यादों को जेहन में जिंदा कर दोस्ती को फिर से तरोताजा करने का वक्त है। आने वाले समय में ऑफिस में आपका काम कई तरीके से असर दिखाएगा। इस राशि के उम्रदराज जातक अपने पूराने मित्रों से खाली समय में मिलने जा सकते हैं। मुमकिन है कि आपका जीवनसाथी खूबसूरत शब्दों में यह बताए कि आप उनके लिए कितने कीमती हैं। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पर्पल है।

5 सिंह राशि :- आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। रात के समय आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आपको वापस मिल सकता है। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर जाते समय जिंदगी को पूरी शिद्दत से जिएँ। कार्यक्षेत्र में आपके प्रतिद्वन्द्वियों को अपने गलत कामों का फल मिलेगा। आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। यह दिन शादीशुदा जिंन्दगी के सबसे खास दिनों में से एक रहेगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – श्याम है।

6 कन्या राशि :- आज का दिन आपका मौज-मस्ती और आनन्द से भरा रहेगा, क्योंकि आप जिंन्दगी को पूरी तरह जिएंगे। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का गलत फायदा न उठाने दें। आपकी आँखें इतनी चमकीली हैं कि वे आपके प्रिय की अंधेरी रात को भी रोशन कर सकती हैं। बड़े उद्योगपतियों के साथ साझीदारी का व्यवसाय फायदेमंद रहेगा। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखना न भूलें। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुजार सकते हैं। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – भूरा है।

7 तुला राशि :- आज के दिन प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। सही समय पर आपकी सहायता किसी को बड़ी परेशानी से बचा सकती है। प्रेमी एक-दूसरे की पारिवारिक भावनाओं को समझेंगे। कार्यालय में कोई आपको कुछ बढ़िया चीज या खबर दे सकता है। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने की कोशिश संतोषजनक साबित होगी। आप वैवाहिक जीवन का असली स्वाद चख सकते हैं। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – लाल है। (17 April 2024 Ka Rashifal)

8 वृश्चिक राशि :- आज आपको शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग करना उपयोगी रहेगा। अगर आपको लगता है कि आपके पास पर्याप्त धन नहीं है तो घर के किसी बड़े से धन संचित करने की सलाह लें। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ख्याल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक्त बिताएँ और शिकायत करने का मौका न दें। अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर ज्यादा बातें न करें। आपकी अतिरिक्त काम करने की क्षमता उन लोगों को चौंका देगी, जिनका प्रदर्शन आपसे कमतर है। चीजों और लोगों को तेजी-से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। शादी सिर्फ एक छत के नीचे रहने का नाम नहीं है; एक-दूसरे के साथ कुछ समय बिताना भी जरूरी है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – खाकी है। (17 April 2024 Ka Rashifal)

9 धनु राशि :- आज आपको सेहत से जुड़े कार्यक्रमों को फिर से शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। आपके पिता की कोई सलाह कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। मुमकिन है कि आपके आँसुओं को पोंछने के लिए कोई खास दोस्त आगे आए। वेब डिजाइनर्स के लिए बेहतरीन दिन है। पूरी एकाग्रता से काम करें, क्योंकि आप चमक सकते हैं। कुछ लोगों को विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं। आपको महसूस होगा कि शादी के वक्त किए गए सारे वादे सच्चे हैं। आपका जीवनसाथी ही आपका हमदम है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग आसमानी है। (17 April 2024 Ka Rashifal)

10 मकर राशि :- आज के दिन किए गए दान-पुण्य के काम आपको मानसिक शान्ति और सुकून देंगे। बिना बताये कोई देनदार आपके अकाउंट में पैसे डाल सकता है जिसके बारे में जानकर आपको अचंभा भी होगा और खुशी भी। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं वे आपसे बहुत खुश नहीं होंगे, चाहे आपने इसके लिए कुछ भी क्यों न किया हो। रोमांचक दिन है, क्योंकि आपका प्रिय आपको तोहफे उपहार दे सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रतिद्वन्द्वियों को अपने गलत कामों का फल मिलेगा। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा फायदेमंद साबित होगी। आप शादीशुदा जिन्दगी से जुड़े चुटकुले सोशल मीडिआ पर पढ़कर खिलखिलाते हैं। लेकिन जब आपके वैवाहिक जीवन से जुड़ी कई प्यारी चीजें आपके सामने आएंगी, तो आप भावुक हुए बिना नहीं रह सकेंगे। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – केसरिया है। (17 April 2024 Ka Rashifal)

11 कुंभ राशि :- आज आपको तनाव से बचने के लिए अपना कीमती वक्त बच्चों के साथ गुजारें। आप बच्चों की उपचार करने की शक्ति महसूस करेंगे। वे आध्यात्मिक तौर पर धरती पर सबसे ज्यादा ताकतवर और भावनात्मक लोग हैं। उनके साथ आप खुद को ऊर्जा से लबरेज पाएंगे। धन की आवश्यकता कभी भी पड़ सकती है इसलिए जितना हो अपने पैसे की बचत करने का विचार बनाएं। दोस्तों के साथ कुछ करते वक्त अपने हितों को अनदेखा न करें – हो सकता है कि वे आपकी जरूरतों को ज्यादा गंभीरता से न लें। आप जीवन में सच्चे प्रेम की कमी का अनुभव करेंगे। ज्यादा चिंता न करें, हर चीज समय के साथ बदलती है और इसलिए आपकी रोमांटिक जिंदगी में भी बदलाव आएगा। नयी साझीदारी फलदायी रहेगी। आपके द्वारा खाली समय में ऐसे काम किये जाएंगे जिनके बारे में आप अक्सर सोचा करते हैं लेकिन उन कामों को कर पाने में समर्थ नहीं हो पाते। गलतफहमी के लम्बे दौर के बाद इस शाम आपको जीवनसाथी के प्यार का तोहफा नसीब होगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – सिल्वर है। (17 April 2024 Ka Rashifal)

12 मीन राशि :- आज के दिन आप नियमित व्यायाम के माध्यम से वजन को नियन्त्रित रखें। धन की आवाजाही दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम हो पाएंगे। जिनसे आप प्यार करते हैं, उनसे सारी गलतफहमी दूर हो सकती है। प्रेम नि:सीम होता है, सभी सीमाओं के परे; आपने ये बातें पहले भी सुनी होंगी। लेकिन आज वह दिन है जब आप अगर चाहें तो यह खुद महसूस कर सकते हैं। सहकर्मियों और वरिष्ठों के पूरे सहयोग के चलते ऑफिस में काम तेज रफ्तार पकड़ लेगा। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बल्कि आप खाली समय में किसी से मिलना जुलना भी पसंद नहीं करेंगे और एकांत में आनंदित रहेंगे। आप महसूस करेंगे कि शादी का बंधन वाकई स्वर्ग में बनाया जाता है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – बादामी है। (17 April 2024 Ka Rashifal)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com  

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Mp Election 2023

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button