मध्यप्रदेश अपडेट

MP Weather Update : एमपी के दर्जन भर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बैतूल में इतनी वर्षा

MP Weather Update : मौसम विभाग भोपाल ने मध्यप्रदेश के एक दर्जन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं अन्य जिलों में वज्रपात या झंझावत की स्थिति बनने के साथ ही हल्की बारिश की संभावना जताई है। इधर बैतूल में अभी तक 234.1 मिलीमीटर बारिश हुई है। यह बीते साल से कम है।

MP Weather Update : एमपी के दर्जन भर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बैतूल में इतनी वर्षाMP Weather Update : मौसम विभाग भोपाल ने मध्यप्रदेश के एक दर्जन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं अन्य जिलों में वज्रपात या झंझावत की स्थिति बनने के साथ ही हल्की बारिश की संभावना जताई है। इधर बैतूल में अभी तक 234.1 मिलीमीटर बारिश हुई है। यह बीते साल से कम है।

मौसम विभाग भोपाल ने रविवार को जारी बुलेटिन में प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा खरगौन, बड़वानी, अलिराजपुर, धार, इंदौर, छिंदवाड़ा, बालाघाट और पांढुर्णा जिले शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में वज्रपात और झंझावत के साथ 64.5 से 115.5 मिलीमीटर की भारी बारिश हो सकती है।

शेष जिलों में यह रहेंगे हालात

इनके अलावा अन्य जिलों में वज्रपात और झंझावत के साथ कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

यह जिले हैं शामिल (MP Weather Update)

इन जिलों में भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, अगरमालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंत, मुरेना, श्योपुरकलां सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिले शामिल हैं।

बीते साल से कम हुई वर्षा

बैतूल जिले में इस सीजन में अभी तक 234.1 मिलीमीटर बारिश हुई है। यह बीते साल अभी तक हुई 326 मिलीमीटर बारिश से कम है। बीते 24 घंटों में आज सुबह 8 बजे तक जिले में 0.7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

सबसे ज्यादा चिचोली में (MP Weather Update)

अभी तक हुई बारिश में सबसे ज्यादा 346.7 मिलीमीटर बारिश चिचोली ब्लॉक में हुई है। वहीं सबसे कम 150 मिलीमीटर बारिश भीमपुर में हुई है।

अन्य ब्लॉकों में यह स्थिति (MP Weather Update)

इनके अलावा बैतूल में 243.1, घोड़ाडोंगरी में 218, शाहपुर में 218.4, मुलताई में 220.6, प्रभातपट्टन में 207.8, आमला में 280, भैंसदेही में 219 और आठनेर ब्लॉक में 238.9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button