बड़ी खबरें

Shirdi Bus Accident: शिर्डी में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं की बस ट्रक से भिड़ी, 10 की दर्दनाक मौत, 45 यात्री थे सवार, देखें वीडियो

शिर्डी में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं की बस ट्रक से भिड़ी, 10 की दर्दनाक मौत, 45 यात्री थे सवार, देखें वीडियो

Shirdi Bus Accident: शिर्डी में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई वहीं कई श्रद्धालु घायल है जिन्हें साईं बाबा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, मुंबई से शिर्डी आ रही टूरिस्ट बस की नासिक-शिर्डी हाईवे पर आमने-सामने की टक्कर हो गई। बस में कुल 45 यात्री सवार थे। 10 की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 7 महिलाओं और 3 पुरुष हैं।

घायलों को नजदीकी साईंबाबा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कुछ की हालत गंभीर है। पुलिस और प्रशासन से आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। बस में मुंबई के अंबरनाथ के यात्री सवार थे, जो शिर्डी दर्शन को आ रहे थे। हादसा पाथेर गांव के पास हुआ जो सिन्नर-शिरडी हाईवे पर पड़ता है। (Shirdi Bus Accident)

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और ट्रक दोनों ही बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। मृतकों की पहचान की जा रही है।

शिर्डी में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं की बस ट्रक से भिड़ी, 10 की दर्दनाक मौत, 45 यात्री थे सवार, देखें वीडियो

बैतूल में बारूद से भरा ट्रक पलटा, चालक गंभीर

आज सुबह नेशनल हाईवे 47 फोरलेन पर मिलानपुर टोल प्लाजा के पास बारूद से भरा ट्रक पलट गया। बैतूल बाजार पुलिस के अनुसार नागपुर से गुजरात के भावनगर जा रहा ट्रक क्रमांक MH40 BL2083 मिलानपुर टोल प्लाजा के पास अपना ढाबा के सामने अनियंत्रित होकर पलट गया।

इस ट्रक में 600 पेटी बारूद भरा हुआ था घटना में ट्रक चालक प्रमोद दहिलकर निवासी नागपुर को चोट लगी थी। घायल चालक का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया।

घटना की जानकारी ट्रक मालिक को दी गई और बारूद की पेटियों की सुरक्षा के लिए घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया। नागपुर से दूसरा खाली ट्रक आ रहा है, जिसमें बारूद की पेटी भरकर उसे भावनगर के लिए रवाना किया जाएगा। पुलिस घटना की जांच कर रही है ।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button