बैतूल अपडेट

Betul Suicide Case: सुसाइड नोट ने खोला राज, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार, बैतूल में 4 महीने बाद बड़ा खुलासा

Betul Suicide Case: सुसाइड नोट ने खोला राज, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार, बैतूल में 4 महीने बाद बड़ा खुलासा
Betul Suicide Case: सुसाइड नोट ने खोला राज, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार, बैतूल में 4 महीने बाद बड़ा खुलासा

Betul Suicide Case: बैतूल। जिले के बोरदेही थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी को लेने ससुराल गए एक युवक के साथ वहां कुछ ऐसा हुआ कि उसने वापस लौटते ही फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना करीब 4 माह पुरानी है, लेकिन सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने अब उसकी पत्नी, साले और सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में यह हैरतंगेज खुलासा हुआ है कि युवक को इन चारों द्वारा न केवल प्रताड़ित किया जाता था बल्कि मारपीट तक की गई थी। इन्हीं कारणों से उसने यह कदम उठाया।

पुलिस के अनुसार मृतक रघुनाथ यादव (34) बैतूल के मालेगांव का रहने वाला था और कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था। उसकी शादी कोरोना काल में हुई थी और उसका चार साल का एक बेटा तथा दो साल की एक बेटी है। पारिवारिक विवाद के चलते उसकी पत्नी छिंदवाड़ा के चिखलार घटिया स्थित अपने मायके में रह रही थी।

मार्च में गया था पत्नी को लेने

पुलिस के अनुसार रघुनाथ 27 मार्च 2026 को रघुनाथ अपनी पत्नी को लेने ससुराल चिखलार घटिया गया था। आरोप है कि वहां पत्नी और उसके परिजनों से उसका विवाद हुआ और उसके साथ मारपीट भी की गई। इस घटना से वह मानसिक तनाव में आ गया। ससुराल से लौटने के बाद रघुनाथ ने उसी दिन मालेगांव स्थित अपने घर पहुंचकर दुकान के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मोबाइल कवर के नीचे था सुसाइड नोट

शुरुआत में घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। हालांकि, बाद में परिजनों को मृतक के मोबाइल कवर के नीचे एक सुसाइड नोट मिला, जिसे उन्होंने पुलिस को सौंपा। जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतक की पत्नी कौशल यदुवंशी, ससुर अर्जुन यदुवंशी, साला गुलाब यदुवंशी तथा सास रेखा यदुवंशी द्वारा उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

सुसाइड नोट में किया था उल्लेख

मृतक द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में भी स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया कि वह पत्नी, ससुर, साला एवं सास द्वारा लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है तथा अपनी मृत्यु के लिए इन्हें जिम्मेदार ठहरा रहा है।

आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

मर्ग जांच में प्राप्त साक्ष्यों, गवाहों के कथनों एवं सुसाइड नोट के आधार पर थाना बोरदेही में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने आरोपी कौशल यदुवंशी (पत्नी), अर्जुन यदुवंशी (ससुर), गुलाब यदुवंशी (साला) और रेखा यदुवंशी (सास) को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com सेआज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button