बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Accident: दो मोटर साइकिलों की भिड़ंत: एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, गुरुवार रात हुआ हादसा

  • नवील वर्मा, शाहपुर
    बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात्रि में दो मोटर साइकिलों में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं दूसरे की हालत भी गंभीर है। उसे शाहपुर अस्पताल लाया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि उसकी हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रैफर करने की तैयारी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा कुंडी पंचायत के मरदानपुर गांव के पास रात्रि करीब 8.30 बजे हुआ। यहाँ ग्राम दौड़ी निवासी राजेश उइके (28) और मरदानपुर निवासी सुरेश पिता भैयालाल परते (28) की मोटर साइकिल में टक्कर हुई। राजेश भौंरा से बाजार करके वापस घर जा रहा था। जबकि सुरेश किसी काम से शाहपुर आ रहा था।

    हादसे के सूचना तत्काल ही किसी राहगीर ने 100 डायल को दी। 100 डायल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ला रही थी। इस बीच रास्ते में ही राजेश की मौत की मौत हो गई। इधर सुरेश की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि उसकी स्थिति देख कर उसे भी जिला अस्पताल रैफर करने की तैयारी है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button