बैतूल अपडेट

Betul News Today : चाकू घोंपकर 17 साल के नाबालिग की निर्मम हत्या

Betul News Today : मध्यप्रदेश के बैतूल में आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार-गुरुवार की रात शहर के माचना नगर क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोर की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई। क्षेत्रवासियों ने एक आरोपी को पकड़ कर उसकी पिटाई की और फिर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में 2 नाबालिग सहित 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है।

Betul News Today : चाकू घोंपकर 17 साल के नाबालिग की निर्मम हत्या

Betul News Today : मध्यप्रदेश के बैतूल में आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार-गुरुवार की रात शहर के माचना नगर क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोर की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई। क्षेत्रवासियों ने एक आरोपी को पकड़ कर उसकी पिटाई की और फिर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में 2 नाबालिग सहित 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल शहर के गंज थाना क्षेत्र में भग्गूढाना क्षेत्र में माचना नगर में माता मंदिर के सामने बीती रात यह वारदात हुई। यहां मंदिर के सामने रात करीब 1 बजे माचना नगर निवासी लक्ष्य उर्फ लक्की पिता गप्पू ओझा (उम्र 17 वर्ष) खड़ा था। उसी बीच वहां स्कूटी से 3 आरोपी पहुंचे। इनमें से 2 नाबालिग बताए जाते हैं।

इनके बीच पहले से कोई विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों के बीच उस विवाद को लेकर बहस शुरू हो गई। यह बहस इतनी बढ़ी कि एक आरोपी ने चाकू से लक्ष्य पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद वार्डवासियों ने पुलिस को सूचित किया और हमला करने वाले को पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

गंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लक्ष्य को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां उसे परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया गया। हमला करने वाले आरोपी का भी इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि पुलिस ने रात में ही दो अन्य आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया है।

घटना की जानकारी मिलने पर बैतूल गंज थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया भी जिला अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। इधर मृतक के पिता ने थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। इधर इस घटना से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button