बैतूल अपडेट

Snake Video : स्कूल में थे सैकड़ों बच्चे, वहीं मौजूद था 9 फीट का सांप

Snake Video : बैतूल जिला मुख्यालय के समीप बैतूल बाजार के सीएम राइज स्कूल में शुक्रवार दोपहर में सैकड़ों की तादाद में बच्चे मौजूद थे। उसी समय स्कूल परिसर में एक 9 फीट लंबा सांप भी घूम-फिर रहा था। समय रहते उसे देख लिया गया, जिस पर सर्प मित्र ने उसका रेस्क्यू किया।

Snake Video : स्कूल में थे सैकड़ों बच्चे, वहीं मौजूद था 9 फीट का सांप

Snake Video : बैतूल जिला मुख्यालय के समीप बैतूल बाजार के सीएम राइज स्कूल में शुक्रवार दोपहर में सैकड़ों की तादाद में बच्चे मौजूद थे। उसी समय स्कूल परिसर में एक 9 फीट लंबा सांप भी घूम-फिर रहा था। समय रहते उसे देख लिया गया, जिस पर सर्प मित्र ने उसका रेस्क्यू किया।

सर्प मित्र विशाल विश्वकर्मा ने बताया कि कल बैतूल बाजार के सीएम राइज स्कूल से सूचना मिली थी कि स्कूल परिसर में एक बड़ा सांप है। इस पर वे मौके पर पहुंचे। वहां बताया गया कि यह सांप किचन शेड में है। वहां काफी तलाश और मशक्कत के बाद वह नजर आया।

इसके बाद उसका रेस्क्यू किया गया। यह सांप करीब 9 फीट लंबा था। यह धामन प्रजाति का सांप था। यह डंसता नहीं है और न ही जहरीला होता है, लेकिन हर कोई सांपों की प्रजाति और उनकी विशेषताओं के बारे में नहीं जानता। यही कारण है कि इतना लंबा सांप दिखने से स्टाफ भी दहशत में आ गया था।

अच्छी बात यह रही कि सांप की जानकारी बच्चों को तब लगी जब उसे रेस्क्यू किया जा चुका था। इसके बाद भी कुछ बच्चे सांप को देख कर डर गए वहीं पकड़ा हुआ होने से कुछ बच्चे उसे बड़े उत्साहित होकर देखते नजर आए। सर्प मित्र विशाल ने रेस्क्यू के बाद सांप के बारे में जानकारी भी दी।

यहां देखें सांप के रेस्क्यू का वीडियो…

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button