वायरल अपडेट

MP Startup Success Story: भाई-बहन ने शुरू की पोहा यूनिट, एक साल में कमाए 6 लाख रुपए

MP Startup Success Story: आज कल अधिकांश युवा सरकारी या प्राइवेट नौकरी करना चाहते हैं। इसके विपरीत थोड़ा सा साहस दिखा कर कोई उद्योग भी शुरू किया जा सकता है। इसके लिए सरकार की ढेरों योजनाएं भी चल रही हैं। इससे खुद को तो रोजगार मिलता ही है, साथ ही अन्य कई लोगों को भी रोजगार दिया जा सकता है।

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के ग्राम बयावाड़ी निवासी माधुरी पटने और पंकज बाथरी ने ऐसी ही पहल की और आज लाखों में खेल रहे हैं। इन भाई-बहन ने अपनी मेहनत, लगन और सरकारी योजनाओं का सही उपयोग कर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है।

MP Success Story: भाई-बहन ने शुरू की पोहा यूनिट, एक साल में कमाए 6 लाख रुपए

शुरू की पोहा उत्पादन इकाई

इन दोनों ने बैतूल बाजार के ग्राम बयावाड़ी में जेएसपी मैन्युफैक्चरर्स नाम से पोहा उत्पादन इकाई स्थापित कर ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार का नया रास्ता खोला है। माधुरी पटने ने बताया कि उन्होंने उद्यानिकी विभाग से पीएमएफएमई योजना के तहत 10 लाख रुपए का लोन प्राप्त किया था।

MP Success Story: भाई-बहन ने शुरू की पोहा यूनिट, एक साल में कमाए 6 लाख रुपए

साढ़े 3 लाख का मिला अनुदान

इस लोन की राशि में से 3 लाख 50 हजार रुपए की अनुदान राशि सरकार से मिली। इस सहायता से उन्होंने अपने उद्योग की शुरुआत की। पंकज बाथरी ने बताया कि वे ग्राम बयावाड़ी बैतूल बाजार में किसानों से धान खरीदकर मोटा पोहा, कागजी पोहा और नमकीन पोहा तैयार करते हैं, जिसका जिले में थोक और चिल्लर में विक्रय किया जाता है।

दस युवाओं को भी मिला रोजगार

इस यूनिट में फिलहाल 10 युवाओं को रोजगार मिला हुआ है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष उनके उद्योग से करीब 6 लाख रुपए का लाभ हुआ और आने वाले समय में वे उत्पादन बढ़ाकर अधिक युवाओं को रोजगार देने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने पीएमएफएमई योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button