Shehzada Teaser: तेलगु स्टाइल में एक्शन करते दिखे Kartik Aaryan, Kriti Sanon के ग्लैमरेस लुक पर फिदा हुए फैंस, यहां देखें शहजादा का धांसू टीजर

Shehzada Teaser: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘शहजादा’ (Shehzada) के फर्स्ट लुक से आज पर्दा उठ चुका है। आज अभिनेता कार्तिक आर्यन के 32वें जन्मदिन के पर फिल्म निर्माताओं ने फर्स्ट लुक जारी किया है। रिलीज किए गए टीजर में कार्तिक तेलुगू स्टाइल का एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं। ये कार्तिक की पहली फिल्म है, जिसमें वे एक्शन करते नजर आएंगे। फिल्म ‘शहजादा’ में कार्तिक का बिल्कुल ही नया अंदाज देखने को मिलने वाला है। टीजर में उनका लुक काफी हद तक साउथ सुपर स्टार अल्लू अर्जुन से मिलता जुलता दिख रहा है।
नीचे वीडियो में देखें शहजादा का टीजर…
Shehzada Teaser : ओवर एक्टिंग कर दी
हालांकि, फिल्म में कार्तिक आर्यन का अत्यधिक एक्शन और तेलुगू स्टाइल कई लोगों को रास नहीं आया। एक व्यक्ति ने कार्तिक की पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए लिखा, “इस बार गलत स्क्रिप्ट चुन ली है।” एक अन्य ने लिखा, “अल्लू अर्जुन से अपनी तुलना कैसे कर सकते हो?” वहीं, कुछ फैंस ने लिखा की वह कार्तिक के बड़े प्रशंसक हैं लेकिन इस फिल्म में अल्लू अर्जुन ज्यादा बेहतर लग रहे थे।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “इस बार ओवरएक्टिंग करदी है।”
कार्तिक और कृति दूसरी बार आएंगे साथ
बता दें, कार्तिक आर्यनऔर कृति सेनन ‘शहजादा’ में दूसरी बार साथ नजर आने वाले हैं। इससे पहले कार्तिक और कृति को 2019 में आई फिल्म ‘लुका छुपी’ में साथ देखा गया था।

10 फरवरी को फिल्म होगी रिलीज
दरअसल, Ala Vaikunthapurramuloo में अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े ने अभिनय किया था। लुका छुपी के बाद शहजादा कृति के साथ कार्तिक का दूसरी बार ऑन-स्क्रीन जोड़ी है। यह फिल्म 10 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सोमवार को कार्तिक ने अपनी आगामी थ्रिलर फिल्म फ्रेडी से एक रोमांटिक ट्रैक तुम जो मिलो को हटा दिया।
बता दें कि कार्तिक आर्यन की यह फिल्म अल्लू अर्जुन की तेलुगू ब्लॉकबस्टर ‘अला वैकुंठपुरमलो’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। बता दें कि इसी साल कार्तिक आर्यन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ भी आई थी। अगले साल कार्तिक अपनी फिल्म ‘शहजादा’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल करने वाले हैं।



