Betul car accident: देवी जागरण में जा रहे थे दो युवक, उफान पर थी नदी, कार समेत बहे, फिर…
Betul car accident: मध्यप्रदेश में इन दिनों एक बार फिर भारी बारिश का दौर चल रहा है। इसके चलते जगह-जगह बाढ़ में बहने और मकान-पुल ढहने जैसे हादसे भी हो रहे हैं। ऐसा ही एक बड़ा हादसा शुक्रवार-शनिवार की रात बैतूल जिले में भी हो गया।
यह हादसा बैतूल जिले के चोपना थाना क्षेत्र में हुआ। यहां 2 युवक एक देवी जागरण के कार्यक्रम में कार से जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में नदी पड़ी। नदी उफान पर थी और युवक देख-समझ नहीं पाए। इसके चलते वे रपटा पार करने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच उनकी कार नदी की बाढ़ में बह गई।
नारायणपुर गांव जा रहे थे युवक (Betul car accident)
पुलिस विभाग बैतूल के जनसपंर्क अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सारणी निवासी कबीर सिंदूर (26 वर्ष) और हंसराज सिंदूर (27 वर्ष) अपनी वैगनआर कार से नेविगेशन के माध्यम से ग्राम नारायणपुर देवी जागरण कार्यक्रम में जा रहे थे।
तेज बारिश से नदी में थी बाढ़ (Betul car accident)
इसी बीच अंधेरा होने के कारण उन्हें समझ ही नहीं आया कि तेज बारिश के कारण नदी में बाढ़ चल रही है और बटकीडोह रपटे के ऊपर से पानी जा रहा है। इसी के चलते रपटे पर उन्होंने गाड़ी पार करने का प्रयास किया। जिसके चलते गाड़ी पानी के तेज बहाव में बह गई।
चोपना पुलिस को दी गई सूचना (Betul car accident)
इस घटना की सूचना तत्काल ही पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चोपना ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
पूर्व से तैयार स्थानीय गोताखोर टीम और ग्रामवासियों की मदद से पुलिस ने दोनों युवकों को बाहर निकालने में सफलता हासिल की। नदी में बही कार को पानी का बहाव कम होने पर बाहर निकाला जाएगा।
अभियान में इस पुलिस टीम का योगदान (Betul car accident)
इस साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन में थाना चोपना पुलिस स्टाफ से-
- निरीक्षक नरेंद्र सिंह परिहार
- एएसआई राजेश कलम
- एएसआई बलिराम बमनेले
- एएसआई विनोद इवने
- आरक्षक कमलेश उयके
की भूमिका मुख्य रूप से रही।
इन ग्रामीण गोताखोर का भी रहा मुख्य सहयोग (Betul car accident)
पुलिस के अलावा स्थानीय ग्रामीण गोताखोरों ने भी अपना विशेष योगदान रहा। इनमें-
- दिलीप घरामी
- शंकर सिकदार
- चितरंजन सिकदार
- सत्तोंजीत घरामी
- अभिषेक सिकदार
प्रमुख रूप से शामिल हैं।
- Read Also: CMO Suspension MP: एमपी में लापरवाही और गड़बड़ियों पर बड़ी कार्रवाई, 3 नपा CMO किए गए सस्पेंड
हाल ही में बह चुका है एक युवक (Betul car accident)
गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व भी इसी क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित 5 लोग नदी में बह गए थे। जिनमें से 3 लोगों को चोपना पुलिस ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बचाया था। वहीं एक युवक की बहने से मौत हो गई थी। एक युवक खुद ही तैर कर बाहर आ गया था। उस साहसिक कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा पुलिस टीम एवं ग्रामीणों को सम्मानित किया गया था।
पुलिस अधीक्षक ने की यह अपील (Betul car accident)
पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल एन. झारिया ने आम नागरिकों से अपील की है कि-
- भारी वर्षा के दौरान नदी-नालों और रपटों को पार करने का जोखिम न उठाएं।
- नशे की हालत में वाहन चलाकर अपनी और परिजनों की जान खतरे में न डालें।
- सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और पुलिस का सहयोग करें।
- किसी भी आपात स्थिति या घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
- सिर्फ एक चूक आपकी जान को खतरे में डाल सकती है। इसलिए सावधानी में ही सुरक्षा है।
यहां देखें इस पूरे हादसे का वीडियो… (Betul car accident)
- Read Also: Reliance AGM 2025: रिलायंस लाएगा जियो IPO, AI साझेदारी और नई टेक्नोलॉजी भी, 48वीं AGM में बड़े ऐलान
क्या होता है कार का नेविगेशन (Betul car accident)
कार का नेविगेशन एक ऐसा सिस्टम होता है जो आपको सही रास्ता दिखाने, ट्रैफिक की जानकारी देने और अपनी मंजिल तक पहुँचने का सबसे बेहतर मार्ग सुझाने में मदद करता है। इसे साधारण भाषा में रास्ता बताने वाला सिस्टम भी कह सकते हैं।
कितने तरह के होते हैं नेविगेशन सिस्टम (Betul car accident)
- GPS आधारित तकनीक
- कार नेविगेशन सिस्टम सैटेलाइट से सिग्नल लेकर आपकी गाड़ी की लोकेशन को ट्रैक करता है।
- इसी लोकेशन के आधार पर नक्शे (Maps) पर आपके रास्ते को दिखाता है।
- डिजिटल मैप्स (Digital Maps)
- इसमें Google Maps, Apple Maps या कंपनी के अपने मैप्स लोड किए जाते हैं।
- आप गंतव्य (Destination) डालते हैं तो यह सही रूट और अनुमानित समय बताता है।
- वॉइस गाइडेंस (Voice Guidance)
- कार नेविगेशन सिस्टम आपको सिर्फ नक्शे पर ही नहीं दिखाता, बल्कि आवाज़ से भी दिशा बताता है जैसे – “200 मीटर बाद बाईं ओर मुड़ें।”
- रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट
- इंटरनेट से कनेक्ट होने पर यह लाइव ट्रैफिक की जानकारी देता है और ट्रैफिक जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग (Alternate Route) सुझाता है।
- इंटीग्रेशन (Integration)
- यह कार की टचस्क्रीन डिस्प्ले, मोबाइल ऐप या अलग से नेविगेशन डिवाइस के जरिए काम कर सकता है।
- कई नई कारों में नेविगेशन सिस्टम कंपनी से ही बिल्ट-इन आता है।
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



