बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटयूथ अपडेट

New Car : ब्रेजा के बाद मार्केट में धमाल मचाने आ रही Maruti Vitara, क्रेटा से होगी सीधी टक्कर

नई दिल्ली. इंडो-जैपनीज कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने हाल ही में अपनी बेहद पॉप्युलर एसयूवी Maruti Suzuki Brezza को भारतीय बाजार में उतारा है. इस कार की शुरुआती कीमत 7.99 लाख रुपये है. वहीं इसका टॉप मॉडल खरीदने के लिए आपको 13.96 लाख रुपये खर्च करने होंगे. नया मॉडल कई नए फीचर्स के साथ आता है. इसके अलावा कार की डिजाइन में भी कुछ बदलाव देखने को मिलते हैं.

अब कंपनी नई मारुति ब्रेजा 2022 के बाद टोयोटा के साथ मिलकर नई मिड साइज एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है. टोयोटा ने हाल ही में टोयोटा अर्बन क्रूजर (Toyota Urban Cruiser) लॉन्च की है. अब टोयोटा के साथ अपनी पार्टनरशिप के तहत मारुति इस कार को अपनी ब्रैंडिंग के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी.

यह भी पढ़ें… Personal Loan : बैंक से लेना है पर्सनल लोन तो अच्छा रखना होगा अपना सिबिल स्कोर, आसानी से कर सकते हैं अपना स्कोर चेक, यहाँ जाने पूरी प्रक्रिया

आ रही मारुति विटारा

ICN की एक रिपोर्ट के मुताबिक मारुति इस मॉडल को मारुति विटारा (Maruti Vitara) नाम से बाजार में उतार सकती है. कंपनी जुलाई के तीसरे हफ्ते में इस कार से पर्दा उठा देगी. वहीं फेस्टिव सीजन के आस पास इस कार को इंडियन मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है. अर्बन क्रूजर की तरह यह कार भी हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आ सकती है.

यह भी पढ़ें… Industrial Corridor : बैतूल को मिलेगी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की सौगात, प्रदेश सरकार ने दिया रूट बदलने का केंद्र सरकार को प्रस्ताव

क्रेटा से सीधी टक्कर

मारुति विटारा की लंबाई 4.3 मीटर होगी और भारतीय बाजार में इस कार की सीधी टक्कर ह्यूंदै क्रेटा (Hyundai Creta) से होगी. इसके अलावा किआ सेल्टॉस और टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर से भी यह कार टक्कर लेगी. इस नए मॉडल के लॉन्च के साथ मारुति सुजुकी भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के मिड साइज एसयूवी सेगमेंट के 50 फीसदी हिस्से पर कब्जा करना चाहती है. इस कार का मास प्रॉडक्शन अगस्त में शुरू किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें… Financial Advice : जीवन बीमा समेत अन्य आर्थिक जानकारी से परिवार को पूरी तरह रखें वाकिफ, ताकि असमय मृत्यु पर वे प्राप्त कर सकें राशि, ना हो परेशान

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button