बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

समय पर नहीं आती दमकल तो खाक हो जाते आसपास के भी मकान

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    जिले की मुलताई तहसील के प्रभातपट्टन ब्लॉक मुख्यालय पर गांव के बीच में स्थित एक मेडिकल स्टोर में बीती रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना पर मुलताई से पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। यदि समय पर दमकल मौके पर नहीं पहुंचती तो आसपास के मकान भी आग की चपेट में आ जाते। जानकारी के अनुसार प्रभातपट्टन ग्राम में स्थित मेडिकल स्टोर में बीती रात 10 से 11 बजे के बीच अज्ञात कारणों से आग लग गई। आसपास के लोगों ने देखा तो दुकान संचालक गणेश बंजारे को सूचना दी। उन्होंने मौके पर पहुंच कर मुलताई नगर पालिका की दमकल को सूचना दी। रात करीब 11 बजे दमकल पहुंची और आग पर काबू पाया। यदि फायर ब्रिगेड नहीं आती तो आग भयानक रूप ले लेती और आसपास के मकानों को भी अपनी चपेट में ले लेती। आग बुझ जाने पर सभी ने राहत की सांस ली, लेकिन आग लगने की इस घटना में मेडिकल स्टोर संचालक को तगड़ा नुकसान हुआ है। दुकान में रखी सभी दवाइयां और अन्य सामान जलकर खाक हो गई है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button