बैतूल अपडेट

Betul Cannabis Farming: खेतों में मक्के की आड़ में उगाया जा रहा था गांजा, पुलिस की छापेमारी में 39 किलो माल बरामद

Betul Cannabis Farming: Cannabis was being cultivated in fields under the cover of maize crops; 39 kg of the contraband was seized during a police raid.

Betul Cannabis Farming: खेतों में मक्के की आड़ में उगाया जा रहा था गांजा, पुलिस की छापेमारी में 39 किलो माल बरामद
Betul Cannabis Farming: खेतों में मक्के की आड़ में उगाया जा रहा था गांजा, पुलिस की छापेमारी में 39 किलो माल बरामद

Betul Cannabis Farming: बैतूल। जिले में गांजे की खेती किए जाने का एक और मामला सामने आया है। इस बार बीजादेही पुलिस ने ग्राम ढोढरामउ में गांजे की अवैध खेती का खुलासा कर बड़ी मात्रा में गांजे के हरे पौधे जब्त किए हैं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 आरोपी फरार चल रहे हैं।

थाना बीजादेही पुलिस को शनिवार मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम ढोढरामउ निवासी प्रेमलाल काजले ने अपने खेत में बनी झोपड़ी के आसपास मक्का एवं तुअर की फसल के बीच गांजे के पौधे अवैध रूप से उगाए गए हैं। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम स्वतंत्र साक्षियों के साथ ग्राम ढोढरामउ स्थित हरदू वाला टेकड़ा पहुंची। पुलिस द्वारा खेत की तलाशी लेने पर झोपड़ी के आसपास फसल के बीच बड़ी संख्या में गांजे के हरे पौधे पाए गए। मौके पर कुल 175 पौधे मिले, जिनकी ऊंचाई लगभग 3 से 8 फीट थी।

डेढ़ लाख से ज्यादा का माल बरामद

इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे से मौके पर गांजे के पौधों का वजन किया गया। 175 पौधों का वजन 39 किलो 800 ग्राम पाया गया। नियमानुसार दो नमूने, प्रत्येक 400 ग्राम, पृथक किए गए तथा शेष 39 किलोग्राम गांजे के हरे पौधों को विधिवत पैक कर सीलबंद किया गया। जब्त मादक पदार्थ की कीमत लगभग 1 लाख, 56 हजार रुपये बताई गई है।

खेत मालिक पर दर्ज की एफआईआर

पुलिस द्वारा पंचनामा बनाकर जब्त सामग्री को सीलबंद किया गया। भूमि स्वामी प्रेमलाल पिता श्यामलाल काजले निवासी ग्राम ढोढरामउ के विरुद्ध थाना बीजादेही में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में आरोपी प्रेमलाल काजले की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

उक्त कार्रवाई में एसडीओपी शाहपुर सेफा हाशमी, थाना प्रभारी बीजादेही रामकुमार मीणा, उपनिरीक्षक जीएस बिल्लौरे, प्रधान आरक्षक गजानंद जीके, अरविंद राजपूत एवं आरक्षक सौरभ राजोरे एवं पुलिस बल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi  News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com सेआज की ताजा खबरों (Latest Hindi  Newsके लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button