बैतूल अपडेट

Fertilizer Black Marketing Betul: खाद की कालाबाजारी पर सख्त एक्शन: लाइसेंस रद्द और एफआईआर के निर्देश

Fertilizer Black Marketing Betul: बैतूल जिले में खाद का आवश्यकता से ज्यादा भंडारण कर कृत्रिम खाद का अभाव पैदा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। ऐसा करने वाले व्यक्ति, किसान और व्यापारी के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किया जाएगा।

यह निर्देश बैतूल कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में उप संचालक कृषि को दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि कृषि के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी अपने क्षेत्र में खाद की आपूर्ति और वितरण की सतत मॉनिटरिंग भी करें।

लाइसेंस भी किया जाएं निरस्त (Fertilizer Black Marketing Betul)

कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध भी आपराधिक प्रकरण दर्ज कराएं और उनका लाइसेंस भी निरस्त करें। उप संचालक कृषि आनंद कुमार बड़ोनिया ने बताया कि जिले को मांग अनुसार सतत खाद की रैक प्राप्त हो रही हैं।

इन अफसरों पर करें कार्रवाई (Fertilizer Black Marketing Betul)

बैठक में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई एवं अन्य विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली जन शिकायतों का गंभीरता पूर्वक समाधान किया जाएं। शिकायतों के निराकरण में संतोषजनक प्रगति न लाने वाले विभागों के अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

ईकेवाईसी की निकायवार समीक्षा (Fertilizer Black Marketing Betul)

समय सीमा के लंबित पत्रों की भी समीक्षा कर कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने सम्बन्धित अधिकारियों को पत्रों का समाधान कर जवाब प्रेषित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने ईकेवाईसी की प्रगति की भी जनपद और निकायवार समीक्षा की।

सीईओ-सीएमओ को चेतावनी (Fertilizer Black Marketing Betul)

उन्होंने सीईओ जनपद भीमपुर, घोड़ाडोंगरी और शाहपुर तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी आमला, बैतूल, घोड़ाडोंगरी और शाहपुर को ई केवाईसी में प्रगति लाने के लिए विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

जल्द करें फसलों की गिरदावरी (Fertilizer Black Marketing Betul)

बैठक में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने खरीफ फसलों की बुवाई की भी जानकारी ली। उन्होंने श्रीअन्न और उद्यानिकी फसलों की गिरदावरी भी शीघ्र किए जाने के निर्देश दिए।

ई-ऑफिस को लेकर यह निर्देश (Fertilizer Black Marketing Betul)

उन्होंने ई ऑफिस प्रणाली का ब्लॉक स्तर पर क्रियान्वयन की समीक्षा कर निर्देश दिए कि ब्लॉक स्तर पर जिन विभागों के अधिकारी ऑन बोर्ड हो गए है, उन विभागों के जिला अधिकारी सुनिश्चित करें कि ब्लॉक स्तर पर भी ई ऑफिस का प्रभावी क्रियान्वयन हो। (Fertilizer Black Marketing Betul)

बैठक में यह रहे उपस्थित (Fertilizer Black Marketing Betul)

ई ऑफिस के क्रियान्वयन में समस्या आने पर जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी से संपर्क कर उनका निराकरण कराएं। बैठक में एसडीएम बैतूल मकसूद अहमद सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहें। (Fertilizer Black Marketing Betul)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button