मध्यप्रदेश अपडेट

MP Transfer NEWS : शिक्षा विभाग में दर्जनों बीईओ और प्राचार्यों के तबादले, छह भू अभिलेख अधीक्षक भी स्थानांतरित

MP Transfer NEWS : Dozens of BEOs and Principals transferred in the Education Department, six superintendents of land records also transferred

Education Department Transfer : शिक्षा विभाग में दर्जनों बीईओ और प्राचार्यों के तबादले, छह भू अभिलेख अधीक्षक भी स्थानांतरित

Education Department Transfer : भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग में दर्जनों सहायक संचालकों के तबादले किए गए हैं। ये वर्तमान में प्राचार्य, बीइओ एवं अन्य पदों पर पदस्थ हैं। इनमें से कुछ को जिला शिक्षा अधिकारी भी बनाया गया है। वहीं कुछ को सहायक संचालक, प्राचार्य और बीईओ पदों पर पदस्थ किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव ओएल मंडलोई ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही इन सभी 63 सहायक संचालकों को 7 दिनों के भीतर नवीन पदांकित संस्था में पदग्रहण करने को कहा गया है।

इसी तरह विभिन्न जिलों में पदस्थ प्रभारी अधीक्षक और प्रभारी सहायक अधीक्षक भू अभिलेख के तबादले भी किए गए हैं। कुल आधा दर्जन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। अवर सचिव राजस्व विभाग कलिस्ता कुजूर ने इस संबंध में आदेश जारी कर नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्य भार ग्रहण करने को कहा है।

 

Related Articles

Back to top button