Betul Mandi Bhav 26 June 2025: बैतूल मंडी में बारिश से आवक घटी, मूंग के दाम सबसे ज्यादा

Betul Mandi Bhav 26 June 2025: कृषि उपज मंडी बैतूल में आज गुरुवार 26 जून 2025 को बारिश का असर साफ देखा गया। आज यहां कृषि उपजों की आवक में खासी कमी आई है। आज मात्र 8200 बोरों की आवक यहां हो सकी। इससे आवक 9000 बोरों से अधिक बनी हुई थी।

बैतूल मंडी में आज भी गेहूं की आवक सबसे ज्यादा 3624 बोरे हुई है। इसके बाद सोयाबीन की आवक 3059 बोरे हुई। इनके अलावा चना की 148, मक्का की 804, सरसो की 29, मूंग की 84, उड़द की 36, तुअर की 15 और गुल्ली की 401 बोरे आवक हुई है।

betul mandi bhav

सरकारी खरीदी की घोषणा का असर (Betul Mandi Bhav 26 June 2025)

मूंग की आवक पहले ज्यादा चल रही थी, लेकिन प्रदेश सरकार ने जबसे समर्थन मूल्य पर इसकी खरीदी करने की घोषणा की है, तबसे इसकी आवक में कमी हुई है। हालांकि उस घोषणा के बाद से मूंग के दाम में उछाल आया है।

सबसे ज्यादा दाम मूंग के मिले (Betul Mandi Bhav 26 June 2025)

आज बैतूल मंडी में सबसे ज्यादा उच्चतम मूल्य मूंग के 7100 रुपये प्रति क्विंटल रहे। वहीं उड़द के उच्चतम मूल्य भी 6951 रुपये तक पहुंचे। गेहूं के भाव समर्थन मूल्य तक पहुंचने में सफल हुए। आज गेहूं का उच्चतम भाव 2600 रुपये रहा। सबसे कम उच्चतम भाव मक्का के 2226 रुपये रहे।

betul mandi bhav

चना के भाव 5551 रुपये तक (Betul Mandi Bhav 26 June 2025)

बैतूल मंडी में चना के उच्चतम भाव आज 5551 रुपये तक पहुंचने में सफल रहे। इसके प्रचलित भाव 5120 रुपये और न्यूनतम भाव 4001 रुपये रहे। इसी तरह गेहूं के प्रचलित भाव जहां 2530 रुपये रहे वहीं न्यूनतम भाव 2436 रुपये रहे।

बैतूल मंडी में विभिन्न कृषि उपजों की आवक और भाव… (Betul Mandi Bhav 26 June 2025)

बैतूल मंडी में कम आवक, मूंग के दाम ₹7100 पहुँचे, बारिश से मंडी प्रभावित, 26 जून मंडी रिपोर्ट, गेहूं भाव समर्थन मूल्य पर, मूंग के भाव में उछाल, मंडी में सोयाबीन की आवक, चना 5551 रुपये प्रति क्विंटल, मक्का का भाव सबसे कम, समर्थन मूल्य से मूंग की खरीद

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment