बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

23 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से पीया जहर, 100 डायल ने पहुंचाया अस्पताल

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल जिले के थाना बोरदेही क्षेत्र में 23 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। डायल-100 सेवा ने उसे अस्पताल पहुंचाया है। वहां उसका इलाज चल रहा है।

    पत्नी को जहर पीकर जान देने को मजबूर करने वाला पति गिरफ्तार

    प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला बैतूल के थाना बोरदेही के अंतर्गत ग्राम भलदेही में एक 23 वर्षीय युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में प्राप्त होने पर बैतूल जिले के डायल-100 वाहन क्रमांक 7 को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया।

    एक्सक्लूजिव: दो बच्चों को जहर देकर पिता ने भी पीया, पिता की मौत

    डायल-100 एफआरव्ही में तैनात आरक्षक संजू पंद्राम, आरक्षक सुभाष मंडलोई और पायलेट देवधर पारखे ने घटना स्थल पर पहुंचकर बताया कि अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया गया है। उसे तत्काल डायल-100 स्टाफ ने परिजन के साथ एफआरव्ही वाहन से ले जाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोरदेही में भर्ती करवाया। वहां पीड़ित युवक का उपचार किया जा रहा है। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।

    जिंदगी से यह कैसी दुश्मनी: अलग-अलग तरीकों से तीन बार खुदकुशी का प्रयास

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button