Russell Viper Video : किसी कोने से आ रही कुकर की सिटी जैसी आवाज तो हो जाएं सावधान…

Russell Viper Video : किसी कोने से आ रही कुकर की सिटी जैसी आवाज तो हो जाएं सावधान...

Russell Viper Video : ठंड का मौसम शुरू हो चुका है। और इस मौसम में सांपों की एक प्रजाति बेहद एक्टिव हो जाती है। यह प्रजाति है रसैल वाइपर। इस सांप को साक्षात यमराज कहा जाता है। यह कोबरा से भी खतरनाक और भारत का दूसरा सबसे जहरीला सांप कहलाता है। इसलिए इस सांप के प्रति सतर्कता रखना बेहद जरुरी है।

गौरतलब है कि सांपों का रिहायशी क्षेत्रों में आ जाना अब कोई आश्चर्य की बात नहीं रही है। आए दिन घरों और दुकानों में सांपों के पहुंचने के मामले हम देखते-सुनते ही रहते हैं। कई बार यह सांप गलतफहमी के चलते लोगों को डंस भी लेते हैं। ऐसे में ग्रामीण अंचलों में कई लोग असमय ही काल के गाल में भी समा जाते हैं।

अच्छी बात यह है कि अब सर्प मित्रों की सेवाएं अधिकांश जगह उपलब्ध है। वे कहीं सांप नजर आने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचते हैं और सांपों का रेस्क्यू कर उन्हें उनके अनुकूलित वातावरण में ले जाकर छोड़ देते हैं। बुधवार सुबह बैतूल के सर्प मित्र विशाल विश्वकर्मा को भी एक खतरनाक सांप की सूचना मिली।

विशाल विश्वकर्मा बताते हैं कि शहर की स्काई सिटी निवासी श्रीराम नरवरे के घर पर सांप मिलने की सूचना मिली थी। वहां पहुंचे तो देखा कि वह कोई साधारण नहीं बल्कि रसैल वाइपर सांप था। यह भारत का दूसरा सबसे खतरनाक सांप होता है। इसे साक्षात यमराज भी कहा जाता है।

इसकी पहचान करना बेहद आसान है। यह कुकर की सिटी जैसी तेज आवाज निकालता है। इसलिए कहीं भी ऐसी आवाज सुनाई दें तो कोई जोखिम न उठाएं। यह अजगर जैसा दिखाई देता है इसलिए लोग गलतफहमी में आ जाते हैं और पकड़ने की कोशिश करने लगते हैं। लेकिन, ऐसी गलती कतई न करें।

उन्होंने बताया कि यह सांप ठंड के मौसम में ज्यादा सक्रिय रहता है। इसलिए इस मौसम में ज्यादा सावधानी बरतने की जरुरत है। उन्होंने इस सांप का रेस्क्यू किया और उसे ले जाकर अनुकूलित वातावरण में छोड़ दिया। सांप के ले जा लेने के बाद परिवार के सदस्यों ने राहत की सांस ली।

यहां देखें रसैल वाइपर सांप के रेस्क्यू का वीडियो…⇓

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Leave a Comment