Eye Care Tips: कम हो रही है आंखों की रोशनी, तो आजमाएं ये घरेलू उपाय, इन उपायोंं से आंखें रहेंगी स्वस्थ
Eye Care Tips: Eyesight is decreasing, so try these home remedies, these remedies will keep your eyes healthy

Eye Care Tips: बदलते समय के साथ अगर कोई दिक्कत सबसे ज्यादा सामान्य होती जा रही है तो वह है आंखों का कमजोर होना। आजकल आंखों की रोशनी का कम होना आम बात है। बदलती जीवनशैली की वजह से ये समस्या उत्पन्न हो रही है। पहले बढ़ती उम्र में ही आंखों की रोशनी कम होती थी लेकिन आजकल ये समस्या हर उम्र के लोगों में पाई जाती है। हालांकि आंखों की रोशनी कम होने के कई कारण हो सकते हैं। आनुवांशिक, कमजोरी, मोबाइल, टेलीविजन, लैपटॉप या फिर किताबों में आंखे गड़ाए रखना आंखों की रोशनी कमजोर होने का कारण बन सकता है. अगर आप भी कमजोर आंखों से परेशान हैं तो आइए जानते हैं, नेचुरल तरीके से आंखों की रोशनी बढ़ाने के उपाय के…

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए लें हेल्दी डाइट(Eye Care Tips)
आंवला
आंवला सेहत के साथ-साथ आंखों की रोशनी के लिए काफी असरदार होता है। ये एक ऐसा फल है, जिसे आप अलग-अलग तरीकों से खा सकते हैं। इसकी चटनी से लेकर, अचार, मुरब्बे, जूस के रूप में भी सेवन कर सकते हैं। आंवला में विटामिन-सी की मात्रा पाई जाती है जो एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्वों के रूप में काम करता है। जो आंखों की रोशनी को मेंटेन रखने में मददगार साबित होता है। इसके लिए आप आधा कप पानी में एक चम्मच आंवले का रस मिलाएं। इसे दिन में दो बार सुबह और शाम पिएं। आप इसके जूस का सेवन शहद के साथ भी कर सकते हैं।
देसी घी
आयुर्वेद में देसी घी का बहुत महत्व है। ये कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। घी में विटामिन और मिनरल होते हैं। ये आंखों की रोशनी में सुधार करते हैं। देसी घी का इस्तेमाल आप आंखों पर लगाकर कर सकते हैं। इसके लिए आपको आंखों पर घी लगाकर कुछ मिनटो तक मालिश करनी होगी।
अंजीर और किशमिश
ये भी आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक है। आप रात 10 किशमिश और 2 अंजीर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इसे खा लें।
गाजर
गाजर में विटामिन ए की अच्छी मात्रा होती है और इसे रेगुलर खाने आपकी आंखों की सेहत सही रहती है। इसमें सबसे ज्यादा रोडोस्परिन (rhodopsin) पाया जाता है।
हरी पत्तेदार सब्जियां (Eye Care Tips)
हरी पत्तेदार सब्जियां विटामिन ए और कई जरूर प्रोटीन से भरपूर होती हैं जो कि आंखों को एजिंग से बचाते हैं और इन्हें लंबे समय तक हेल्दी रखते हैं।
त्रिफला
त्रिफला चूर्ण आंखों की रोशनी को बढ़ाने में काफी सहायक होता है। इसके लिए आप रात में पानी में भिगोकर इसको सुबह छानकर उस पानी से आंखों को धोएं।
- Also Read : Benefits of Millets: हजार बीमारियों का एक इलाज हैं ये मोटे अनाज, एक बार खाने से दूर हो जाती है हर तकलीफ !

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए लें हेल्दी डाइट (Eye Care Tips)
आंखें तभी स्वस्थ रहेंगी, जब आप ये हेल्दी और पौष्टिक चीजें शामिल होंगी। न्यूट्रिएंट्स जैसे ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, जिंक, विटामिन सी, ई से भरपूर चीजों के सेवन से उम्र बढ़ने के कारण आंखों की दृष्टि कमजोर होने की समस्या जैसे मैकुलर डिजनरेशन, मोतियाबिंद से काफी हद तक बचा जा सकता है। ऐसे में कुछ फूड्स जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, केल, ऑयली फिश जैसे टूना, सैल्मन, अंडा, नट्स, बींस, नॉनमीट प्रोटीन फूड सोर्सेज, खट्टे फल या जूस जैसे नींबू, संतरा आदि को प्रतिदिन डाइट में शामिल करना चाहिए। एक संतुलित आहार आंखों को लंबी उम्र तक स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी है। इसके साथ ही अनहेल्दी हैबिट्स जैसे स्मोकिंग, एल्कोहल का सेवन भी सीमित मात्रा में करना चाहिए। डॉक्टर के पास लगातार आंखों का परीक्षण कराने जाएं। आजकल बच्चों की आंखें जल्द खराब हो जाती हैं। ऐसे में उनका भी रेगुलर आई चेकअप करवाना जरूरी है।
- Also Read : Iron Rich Diet : शरीर में आयरन की कमी हो तो, डाइट में जरूर शामिल करें ये सुपरफूड (Health Tips)

आंखों के लिए हैं व्यायाम भी
आंख में भी मांसपेशियां होती हैं और उन्हें ठीक रखने के लिए आप व्यायाम भी कर सकते हैं। अगर आप सुबह-सुबह या रात को सोते वक्त आंख से संबंधित व्यायाम करें तो इससे काफी बेहतर नतीजे निकल सकते हैं। अगर आप लगातार एक महीने तक इस तरह का व्यायाम करते हैं तो आपको इसके बेहतरीन नतीजे देखने को मिल सकते हैं। सबसे पहले अपनी हथेली से आंख को ढंकें। इसके बाद आंख की मांसपेशियों के लिए बताये गए व्यायाम करें।



