सैर सपाटा अपडेट

सरकार ने किया बड़ा ऐलान! टूरिस्ट वाहन की अनुमति और परमिट के आसान होंगे नियम, छोटे ऑपरेटरों को मिलेगी राहत, मांगे सुझाव-tourist vehicle permit rules

tourist vehicle permit rules
tourist vehicle permit rules

Govt. Big Update : केंद्र सरकार द्वारा देश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने लगातार हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस मंशा से विभिन्न अनुमतियों और परमिट के नियम आसान किए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में अब सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा भी पर्यटक वाहनों के लिए अनुमति एवं परमिट लेने के नियमों को भी आसान बनाने का फैसला लिया है। इसके लिए प्रस्तावित नियमों का मसौदा भी तैयार किया जा चुका है। इसका प्रकाशन कर टिप्पणियां और सुझाव आमंत्रित की गई हैं।

मंत्रालय ने अखिल भारतीय पर्यटक वाहन (अनुमति या परमिट) नियम, 2021 का स्थान लेने के लिए 11 नवंबर 2022 को एक मसौदा अधिसूचना जीएसआर 815(ई) जारी की है। 2021 में अधिसूचित नियमों ने पर्यटक वाहनों के लिए परमिट व्यवस्था को सुव्यवस्थित और सरल बनाकर भारत में पर्यटन क्षेत्र को पर्याप्‍त बढ़ावा दिया है।

अब, प्रस्तावित अखिल भारतीय पर्यटक वाहन (परमिट) नियम, 2022 के साथ, पर्यटक परमिट व्यवस्था को और ज्‍यादा सुव्यवस्थित और मजबूत बनाए जाने का प्रस्ताव है।

प्रस्तावित नियमों की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं | tourist vehicle permit rules

  • अखिल भारतीय परमिट आवेदकों के लिए प्रक्रिया को सरल बनाने और अनुपालन संबंधी बोझ को कम करने के लिए अनुमति और अखिल भारतीय पर्यटक परमिट के प्रावधान को एक दूसरे से स्वतंत्र कर दिया गया है।
  • कम क्षमता वाले वाहनों (दस से कम) के लिए कम परमिट शुल्क वाले पर्यटक वाहनों की और अधिक श्रेणियां प्रस्तावित की गई हैं। इससे कम सीटों की क्षमता के छोटे वाहन रखने वाले छोटे पर्यटक ऑपरेटरों को काफी वित्तीय राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि अब उन्हें अपने वाहनों में बैठने की क्षमता के अनुरूप कम शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की तैनाती को बढ़ावा देने के लिए ऑपरेटरों के लिए बिना किसी लागत के एक सुव्यवस्थित नियामक इकोसिस्‍टम का प्रस्ताव किया गया है।
  • सभी हितधारकों से तीस दिनों की अवधि के भीतर टिप्पणियां और सुझाव आमंत्रित किए जाते हैं।

नीचे देखें राजपत्र अधिसूचना…👇🏻

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button