Death came while dancing: नाचते-नाचते आ गई मौत, दोस्त की बर्थडे पार्टी में थिरकते समय गिरे नीचे और चली गई जान, लोग समझें एक्टिंग कर रहा, देखें वीडियो

Death came while dancing: कब, किसकी किस रूप में मौत आ जाए, इसका कोई भरोसा नहीं होता। कभी-कभी आंखों के सामने मौत हो जाती है और पता भी नहीं चलता। ऐसी ही एक घटना सामने आई है। जिसमें अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में नाचते-नाचते एक व्यक्ति की अचानक मौत (sudden death of a person while dancing) हो जाती है। वह नाचते समय अचानक स्टेज पर गिर जाते है और उनके प्राण निकल जाते है। इस दौरान वहां मौजूद लोगों को ये ही लग रहा होता है कि वह व्यक्ति एक्टिंग कर रहा है, लेकिन जब लोगों को पता चलता है कि व्यक्ति की मौत हो गई तो हर कई हैरान हो जाता है।
दोस्त के यहां पार्टी में हुआ था शामिल
यह घटना उत्तरप्रदेश के बरेली जिले (Bareilly district of Uttar Pradesh) की है। यहां पर बरेली के रहने वाले प्रभात कुमार (45) जो कि अनुवांशिकी विभाग में तकनीकी सहायक पद पर काम करते थे। वह बरेली में ही होटल में आयोजित अपने एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी में थिरक रहे थे। दिलचस्प अंदाज में प्रभात कुमार गाने पर डांस के नए-नए स्टेप करके दिखा रहे थे और लोग भी उनके डांस का लुत्फ उठा रहे थे। यहां देखें वीडियो कैसे नाचते-नाचते आ गई मौत
VIDEO VIRAL – A person suddenly fell while dancing in Bareilly, died.#Bareilly #VideoViral #Dance #Death #ViralVideo #UttarPradesh pic.twitter.com/W1XTvsT1TA
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) September 2, 2022
अचानक गिरे और हो गई मौत
प्रभात कुमार डांस करते समय अचानक पीठ के बल गिर गए। इस दौरान लोगों को कुछ समय के लिए ऐसा लगा कि शायद यह भी डांस का एक हिस्सा है, लेकिन कुछ देर तक कोई मूवमेंट नहीं हुई तो लोगों ने उन्हें उठाया, लेकिन वह उठे नहीं तो घबराए मेहमान उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस दु:खद घटना से जन्मदिन की पार्टी में शोक छा गया। पूरी घटना यहां पर मौजूद एक व्यक्ति के कैमरे में रिकार्ड हो गई। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि डांस करते समय प्रभात कुमार को हार्ट अटैक आया था और इसी वजह से उनकी मौत हो गई।


