बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

unreserved general ticket : आज रात से मिलने लगेंगे अनारक्षित जनरल टिकट, एमएसटी और क्यूएसटी भी बनेंगी

◼️ उत्तम मालवीय, बैतूल
unreserved general ticket : रेलयात्रियों को 28 जून 2022 की रात 12 बजे के बाद से बड़ी राहत मिलने वाली है। अचानक यात्रा करने वालों को अब जनरल डिब्बे में भी सफर करने रिजर्वेशन नहीं कराना होगा। यही नहीं अपडाउनर्स (updowners) के लिए भी एमएसटी (MST) और क्यूएसटी (QST) की सुविधा आज रात से शुरू हो जाएगी। इन सभी से रेलवे की टिकट संबंधी व्यवस्था कोरोना काल के ठीक पूर्व की तरह हो जाएगी। इस संबंध में रेलवे (Indian Railway) ने आदेश जारी कर दिए हैं।

कोरोना महामारी (corona pandemic) के चलते रेलवे ने रेलगाड़ियों का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया था। इसके बाद जब महामारी का असर कम हुआ तो धीरे-धीरे ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। हालांकि इसमें कई तरह की बंदिशें जारी रही। किसी भी श्रेणी में बिना आरक्षण के सफर करना मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में संभव नहीं था। जनरल टिकट भी सीधे टिकट खिड़की से नहीं लिया जा सकता था। उसके लिए भी आरक्षण कराना होता था। इसके अलावा मंथली सीजन टिकट (एमएसटी) और क्वाटर्ली सीजन टिकट (क्यूएसटी) की सुविधा पूरी तरह से बंद थी।

Read Also… mystery adventures: शाम ढलने के बाद भूल से भी West Bengal के इस भूतिया स्टेशन पर नहीं जाते लोग, 42 सालों तक नहीं रुकी कोई ट्रेन

कोरोना का असर जैसे-जैसे कम होता गया, रेलवे द्वारा बंदिशें भी कम की जा रही थी। अब टिकट के मामले में रेलवे ने पूरी तरह वे सभी सुविधाएं बहाल कर दी हैं जो कोरोना काल के पूर्व थीं। इसी के तहत 29 जून 2022 यानि 28 जून की रात्रि 12 बजे के बाद से सभी ट्रेनों की जनरल टिकट सीधे टिकट खिड़की (ticket window) से या आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVT) से लिए जा सकेंगे। अब जनरल में सफर के लिए भी आरक्षण कराना जरुरी नहीं।

Read Also… train travel rules : नहीं हो पाया रिजर्वेशन और यात्रा है जरूरी तो नो टेंशन… आप ऐसे कर सकते हैं सफर, बस ट्रेन में जाकर करना होगा यह काम…

इस संबंध में बैतूल रेलवे के परिवहन निरीक्षक अशोक कटारे ने बताया कि इसके साथ ही एमएसटी और क्यूएसटी की सुविधा भी बहाल कर दी गई है। यह सीजनल टिकट भी अब यात्रियों को 29 जून से मिलने लगेंगे। इन टिकटों की सुविधा भी रेलवे द्वारा शुरू कर दी गई है। इस संबंध में रेलवे द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कल से आरक्षित जनरल टिकट केवल 28 जून तक के लिए ही जारी किए जा रहे थे। अब कल से ट्रेनों में जनरल बोगी में आरक्षित टिकट की आवश्यक नहीं रहेगी।

Read Also… Special feature of railway : आपके पास है कंफर्म रेलवे टिकट पर आप नहीं जा पा रहे… तो नो प्रॉब्लम… किसी और को भी भेज सकते हैं, देखें क्या है प्रक्रिया

इन यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

रेलवे द्वारा यह सुविधा देने से यात्रियों ने बड़ी राहत महसूस की है। कई बार लोगों को अचानक यात्रा करने की जरुरत पड़ जाती थी, लेकिन तत्काल रिजर्वेशन नहीं हो पाता था। ऐसी परिस्थितियों में यात्रा के लिए केवल मेमू ट्रेन (MEMU train) ही थी, लेकिन उनका एक तय समय है। उसके अलावा अन्य समय पर उनकी सुविधा नहीं मिल पाती थी। ऐसे में जरुरी होने के बावजूद यात्रियों को यात्रा ही रद्द करना पड़ता था।

Read Also… Indian Railway : आज से फिर पटरी पर दौड़ेगी छत्तीसगढ़ और समता एक्सप्रेस, यात्रियों को मिलेगी राहत, पहले लिया था रद्द करने का निर्णय

अपडाउनर्स का बचेगा अब पैसा

इसी तरह नौकरी और कारोबार के सिलसिले में अन्य शहरों से अपडाउन करने वालों को अभी तक काफी ज्यादा पैसा सफर के लिए खर्च करना पड़ रहा था। उन्हें रोज टिकट बुक कराना पड़ रहा था। वह भी अधिक राशि देकर। अब उन्हें भी सीजन टिकट मिल सकेंगे। यह बेहद रियायती पड़ते हैं। इससे उनके पैसे की काफी बचत हो सकेगी। यही कारण है कि वे लंबे समय से इस सुविधा के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे।

Read Also… Indian Railway : एक माह तक नहीं मिल सकेगी इन दो महत्वपूर्ण ट्रेनों की सुविधा, ऐसे में यात्रा का बदलना होगा प्लान

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button