बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Bhishan hadsa : एनएच पर भीषण सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत, इधर ग्रामीण ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी

फांसी लगाने वाले युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया शाहपुर अस्पताल।

• नवील वर्मा, शाहपुर

Bhishan hadse me 3 yuvako ki maut: बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र में बीती रात भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों युवक जन्मदिन मनाकर वापस लौट रहे थे। इधर शाहपुर थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बालईमाल पिकेश पिता रामचरण उम्र 21 साल, धर्मेंद्र पिता देवजी उम्र 17 साल और विनोद पिता अंकुर धुर्वे उम्र 17 अपने रिश्तेदार के यहां खापा गांव गए थे। वहां जन्मदिन का कार्यक्रम था। जन्मदिन मनाकर वे वहां से वापस अपने घर जा रहे थे। इधर नेशनल हाईवे 59-ए पर आलमपुर के पास राजपूत ढाबा के समीप बीच सड़क पर ईंट से भरी ट्रॉली खड़ी थी।

यह भी पढ़ें… Highway par bus palti : बैतूल-इंदौर हाइवे पर पलटी यात्रियों से भरी बस, बारिश में भीगते हुए करते रहे मदद का इंतजार

रात करीब 11 बजे वे वहां पहुंचे। अंधेरे में वे ट्रॉली नहीं देख पाए। इससे उनकी बाइक सीधे ट्रॉली में घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी चिचोली पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने मौके पर जाकर घटना स्थल स्थल का जायजा लेने के बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिचोली भिजवाया।

यह भी पढ़ें… Weldon Braves : रफ्तार पकड़ रही ट्रेन के पहियों की चपेट में आने ही वाली थी महिला, बिजली की तरह दौड़े आरपीएफ जवान और बचा ली जान

बताया जाता है कि ईंट लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली के ट्रैक्टर का पहिया पंक्चर हो गया था। जिसके कारण ट्रॉली को वहीं खड़ा करके चालक ट्रैक्टर का पंक्चर बनवाने गया था। तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें… Highway par palti jeep: स्टेट हाइवे पर पलटी जीप, तीन पलटी खाकर फिंकाई दूर, हादसे में 9 कर्मचारी घायल, दो की हालत गंभीर

पत्नी उठी तो फांसी पर लटका नजर आया पति

इधर शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पचामा के ग्राम पलासपानी में घर के बाहर मंडे में एक 45 वर्षीय ग्रामीण ने फांसी लगा ली। जानकारी के अनुसार तालन पिता धन्नू ने घर के बाहर आंगन के मंडा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि मृतक की पत्नी ने सुबह 5 बजे उठकर घर के बाहर आकर देखा तो उसका पति फांसी पर झूल रहा था।

यह भी पढ़ें… Current lagne se maut : करंट लगने से गई दो जानें, आरूल में आम तोड़ने गए बालक और साईंखेड़ा में भैंस की हुई मौत

इसकी सूचना ग्रामीणों की मदद से शाहपुर पुलिस को दी। पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर लाया  जहां पोस्टमार्टम कर पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में लेकर जांच कर रही है। फांसी लगाने का कारण अज्ञात है।

यह भी पढ़ें… Train me suicide : पेंचवेली एक्सप्रेस के शौचालय का घंटों से नहीं खुला था गेट, तोड़ा तो अंदर फांसी पर लटका था युवक का शव, मृतक की शिनाख्त नहीं

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button