बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, पत्नी गंभीर : पेट दर्द से पीड़ित बुजुर्ग ने पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान

  • विजय सावरकर, मुलताई
    नेशनल हाईवे से ग्राम कंडई, चिल्हाटी होकर प्रभातपट्टन जाने वाले मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठी उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। उधर शेरगढ़ में पेट दर्द से परेशान एक बुजुर्ग ने पेड़ से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभातपट्टन ब्लॉक के ग्राम झिल्पा निवासी अर्जुन पिता साइकलाल बेले (30) अपनी पत्नी सोमतीबाई के साथ रिश्तेदारी में ग्राम हतनापुर गया था। शनिवार सुबह अर्जुन पत्नी सोमतीबाई को लेकर बाइक से ग्राम झिल्पा आ रहा था। चिल्हाटी-प्रभातपट्टन मार्ग पर ग्राम चिल्हाटी के पास स्थित अंडर ब्रिज में प्रभातपट्टन की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन के चालक ने अर्जुन की बाइक को सामने से टक्कर मार दी।

    bike theft : स्टेट बैंक और उप जेल के पास से 2 मोटर साइकिल चोरी, शिकायत पर दर्ज किया प्रकरण

    टक्कर से अर्जुन और उसकी पत्नी दूर फिंका गए। दुर्घटना में अर्जुन की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सोमतीबाई के सिर हाथ में चोट आने से वह बेहोश हो गई। सूचना मिलने पर अर्जुन के रिश्तेदार घटना स्थल पहुंचे। दोनों को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने कमलेश बेले निवासी झिल्पा की सूचना पर मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ धारा 279, 337 और 304-ए के तहत केस दर्ज किया है।

    हत्या, हादसा और प्रताड़ना : मारपीट में घायल वृद्ध की मौत, पेड़ से गिरकर ग्रामीण की गई जान; युवती को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाले पर मामला दर्ज

    उधर थाना क्षेत्र के ही ग्राम शेरगढ़ निवासी बुजुर्ग ने बबूल के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ग्राम शेरगढ़ निवासी सुशीला उईके ने पुलिस को बताया उसका पति जेठूलाल कई दिनों से पेट दर्द की बीमारी से पीड़ित था। जिसका इलाज भी कराया था। लेकिन आराम नहीं मिला। शुक्रवार शाम में उसके पति ने घर के पीछे स्थित बाड़ी में लगे बबूल के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। सुशीलाबाई की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

    Major accident in coal mine : तवा वन खदान में दो कामगारों की मौत, एक घायल; पत्थर गिरने से दबे कर्मचारी, सपोर्ट लगाते समय हादसा

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button