Bandhavgarh Tiger Reserve: बाघिन ने चरवाहे पर किया हमला, भैंसों ने दौड़कर बचाई जान; एमपी में सामने आया अनोखा वाकया
Bandhavgarh Tiger Reserve: Tigress attacks herder; buffaloes rush to save his life; unusual incident reported in MP.

Bandhavgarh Tiger Reserve: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मवेशियों को तलाशने गए एक चरवाहे पर अचानक बाघिन ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए चरवाहे ने मदद की आवाज लगाई तो उसकी भैंसों का झुंड तुरंत मौके पर पहुंच गया। भैंसों ने बाघिन को घेरकर उस पर हमला करने की कोशिश की, जिससे घबराकर बाघिन चरवाहे को छोड़कर अपने शावक के साथ भाग गई। इस तरह भैंसों की तत्परता से चरवाहे की जान बच गई।
बाघिन और शावक से हुआ सामना
घटना 12 अगस्त की है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर क्षेत्र के बघडो बीट में ग्राम बघडो निवासी 36 वर्षीय रामनरेश सिंह अपने मवेशियों को तलाश रहे थे। इसी दौरान वे अनजाने में बफर जोन की सीमा पार कर कोर क्षेत्र में पहुंच गए। जंगल में उनका सामना एक बाघिन और उसके शावक से हो गया।

खतरा समझकर बाघिन ने किया हमला
शावक को खतरे में देखकर बाघिन ने अचानक रामनरेश सिंह पर हमला कर दिया। बाघिन के हमले के बाद रामनरेश सिंह ने मदद के लिए आवाज लगाई। उनकी आवाज सुनते ही आसपास मौजूद भैंसें उनकी ओर दौड़ पड़ीं। भैंसों का झुंड बाघिन की तरफ बढ़ा और आक्रामक रुख अपनाया। भैंसों को अपनी ओर आता देखकर बाघिन घबरा गई और चरवाहे को छोड़कर अपने शावक के साथ वहां से भाग गई।
हाथ में आई चोट, उपचार के बाद हालत सामान्य
बाघिन के हमले में रामनरेश सिंह के हाथ में चोट आई है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल शासकीय अस्पताल मानपुर पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है। पीड़ित को तात्कालिक सहायता के तौर पर 3 हजार रुपये की राशि भी प्रदान की गई।
वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग ने संबंधित क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। वन अमले को सक्रिय करते हुए क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है। वन्यजीवों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।
- यह भी पढ़ें : MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 3 जिलों में 8 इंच तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट
अकेले जंगल में नहीं जाने की अपील
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने बताया कि ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए वन्यजीवों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने आसपास के ग्रामीणों और चरवाहों से जंगल में अकेले नहीं जाने तथा मवेशी चराते समय विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



