मध्यप्रदेश अपडेट

MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 3 जिलों में 8 इंच तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट

MP Weather: Monsoon active again in Madhya Pradesh; 'Orange Alert' for up to 8 inches of rainfall in 3 districts.

MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 3 जिलों में 8 इंच तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट
MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 3 जिलों में 8 इंच तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट

MP Weather: मध्य प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए स्ट्रॉन्ग सिस्टम के कारण अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार को सीधी, मऊगंज और डिंडौरी में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान 4 से 8 इंच तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।

पूर्वी मध्य प्रदेश में पहले बारिश का असर

मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के अनुसार, 15 से 21 अगस्त के बीच प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है। मौजूदा मौसम सिस्टम का प्रभाव सबसे पहले पूर्वी मध्य प्रदेश में दिखाई देगा। जबलपुर, शहडोल, रीवा और सागर संभाग में अगले दो दिन बारिश की गतिविधियां ज्यादा रहेंगी। पूर्वी हिस्से में 15 से 19 अगस्त तक तेज बारिश का अलर्ट बताया गया है। इसके बाद सिस्टम का असर पश्चिमी मध्य प्रदेश में बढ़ेगा।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

सीधी, मऊगंज और डिंडौरी में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं सतना, पन्ना, दमोह, कटनी, शहडोल, अनूपपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है।

इसके अलावा भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, पांढुर्णा, रीवा, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

भोपाल और ग्वालियर-चंबल संभाग में भी असर

मौसम विभाग के मुताबिक, सक्रिय सिस्टम का असर भोपाल, ग्वालियर और चंबल संभाग में भी देखने को मिलेगा। 17, 18 और 19 अगस्त को इन संभागों के कुछ जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ग्वालियर और चंबल संभाग में भी इन तीन दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है।

प्रदेश में अब तक 21.4 इंच बारिश

IMD यानी मौसम केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश में अब तक 544.4 मिलीमीटर यानी 21.4 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। सामान्य तौर पर इस अवधि तक प्रदेश में 618.8 मिलीमीटर यानी 24.4 इंच बारिश होनी चाहिए थी। इस लिहाज से प्रदेश में अभी करीब 3 इंच बारिश कम हुई है। कुल मिलाकर बारिश सामान्य से 12 प्रतिशत कम है। पूर्वी हिस्से में औसत से 18 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में 6 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

43 जिलों में सामान्य से कम बारिश

प्रदेश के पूर्वी हिस्से में जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में बारिश 19 प्रतिशत तक कम हुई है। बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़ और उमरिया में 2 से 54 प्रतिशत तक कम बारिश हुई है।

पश्चिमी हिस्से में आगर-मालवा, अलीराजपुर, अशोकनगर, बैतूल, दतिया, धार, हरदा, इंदौर, झाबुआ, मुरैना, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, रायसेन, रतलाम, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा में सामान्य से 1 से 48 प्रतिशत तक कम पानी गिरा है।

12 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश

IMD के अनुसार प्रदेश के 12 जिलों में औसत से अधिक बारिश हुई है। इनमें भोपाल, गुना, सीहोर, राजगढ़, ग्वालियर, अनूपपुर, भिंड, बुरहानपुर, देवास, बड़वानी, खंडवा और खरगोन शामिल हैं।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button