मध्यप्रदेश अपडेट

MP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा की तारीखें जारी, यहां देखें पूरा टाइम टेबल

MP Board Exam 2027: Class 10 and 12 board exam dates released; view the full timetable here.

MP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा की तारीखें जारी, यहां देखें पूरा टाइम टेबल
MP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा की तारीखें जारी, यहां देखें पूरा टाइम टेबल

MP Board Exam 2027: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 13 अगस्त 2026 को वर्ष 2027 में होने वाली हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षाओं की तारीखें घोषित कर दी हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार 10वीं की बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से 18 मार्च 2027 तक चलेगी। वहीं 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च 2027 तक आयोजित की जाएगी।

दोनों बोर्ड परीक्षाओं (MP Board Exam 2027) का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। 10वीं की परीक्षा का पहला पेपर 24 फरवरी को भाषा विषयों के साथ चित्रकला, गायन-वादन, तबला-पखावज और कंप्यूटर से जुड़े विषयों का होगा।

इसके बाद 25 फरवरी को NSQF के विभिन्न विषय और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की परीक्षा होगी। 27 फरवरी को उर्दू, 2 मार्च को हिंदी, 5 मार्च को गणित, 9 मार्च को अंग्रेजी, 12 मार्च को संस्कृत, 15 मार्च को विज्ञान और 18 मार्च को सामाजिक विज्ञान का पेपर रखा गया है।

MP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा की तारीखें जारी, यहां देखें पूरा टाइम टेबल
10वीं की बोर्ड परीक्षा की तारीखें

12वीं की बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम

12वीं के पेपर 17 फरवरी से शुरू होंगे। पहले दिन बायोटेक्नोलॉजी, गायन-वादन तथा तबला-पखावज विषयों की परीक्षा होगी। 18 फरवरी को उर्दू और मराठी, 20 फरवरी को संस्कृत तथा 22 फरवरी को NSQF, शारीरिक शिक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के पेपर होंगे।

इसके बाद 23 फरवरी को हिंदी, 26 फरवरी को अंग्रेजी और 1 मार्च को इंफॉर्मेटिक प्रैक्टिसेस की परीक्षा होगी। 3 मार्च को समाजशास्त्र, 4 मार्च को भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र सहित अन्य विषय, 8 मार्च को जीव विज्ञान और 11 मार्च को राजनीति शास्त्र का पेपर होगा।

13 मार्च को रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन सहित अन्य विषयों की परीक्षा होगी। 16 मार्च को गणित का पेपर रहेगा। इसके बाद 17 और 19 मार्च को अलग-अलग व्यावसायिक तथा वैकल्पिक विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

MP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा की तारीखें जारी, यहां देखें पूरा टाइम टेबल
12वीं की बोर्ड परीक्षा की तारीखें

परीक्षा केंद्र पहुंचने का समय तय

बोर्ड (MP Board Exam 2027) ने परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र पहुंचने का समय भी निर्धारित किया है। विद्यार्थियों को सुबह 8 बजे तक केंद्र पर पहुंचना होगा और 8:30 बजे तक परीक्षा कक्ष में अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। 8:45 बजे के बाद किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

प्रश्न-पत्र और उत्तरपुस्तिका का समय

परीक्षा शुरू होने से पहले विद्यार्थियों को प्रश्न-पत्र देखने और समझने के लिए समय मिलेगा। सुबह 8:45 बजे प्रश्न-पत्र दिया जाएगा, जबकि 8:55 बजे उत्तरपुस्तिका उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद सुबह 9 बजे से लिखित परीक्षा शुरू होगी।

प्रायोगिक परीक्षाओं की तारीखें भी घोषित

10वीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षाएं 11 जून से 30 जून 2027 के बीच आयोजित होंगी। वहीं 12वीं के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा 1 फरवरी से 19 मार्च 2027 तक कराई जाएगी। आवश्यकता के अनुसार प्रायोगिक परीक्षा अवकाश वाले दिन भी आयोजित की जा सकती है।

दूसरी परीक्षा का कार्यक्रम जारी

मंडल ने मुख्य परीक्षा के साथ दूसरी परीक्षा की तारीखें भी घोषित की हैं। 12वीं की दूसरी परीक्षा 11 से 30 जून 2027 तक होगी। इसमें 11 जून को इंफॉर्मेटिक प्रैक्टिसेस, 15 जून को समाजशास्त्र, 16 जून को रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन सहित अन्य विषय और 19 जून को अंग्रेजी की परीक्षा होगी।

10वीं की दूसरी परीक्षा 15 जून से शुरू होकर 30 जून तक चलेगी। 15 जून को अंग्रेजी, 18 जून को गणित, 19 जून को उर्दू, 21 जून को भाषा एवं अन्य विषय, 23 जून को NSQF और AI, 24 जून को संस्कृत, 26 जून को विज्ञान, 28 जून को हिंदी तथा 30 जून को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी।

DPSE विद्यार्थियों की परीक्षा भी फरवरी में

विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा यानी DPSE के दो वर्षीय पाठ्यक्रम की मुख्य परीक्षा भी फरवरी में आयोजित की जाएगी। प्रथम वर्ष की परीक्षा 17, 20, 23 और 25 फरवरी को होगी। दूसरे वर्ष के पेपर 18, 22, 24 और 26 फरवरी को लिए जाएंगे। इन परीक्षाओं का समय भी सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा।

अवकाश के दिन भी हो सकती है परीक्षा

मंडल के अनुसार परीक्षा कार्यक्रम के दौरान यदि किसी दिन सरकारी या स्थानीय अवकाश घोषित होता है, तब भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा कराई जा सकती है। विशेष परिस्थिति में परीक्षा की तारीख या समय में बदलाव भी किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में मंडल द्वारा इसकी सूचना जारी की जाएगी।

विद्यार्थियों के लिए जरूरी बातें

परीक्षार्थियों को सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। 8:30 बजे तक परीक्षा कक्ष में उपस्थित रहना जरूरी है। 8:45 बजे के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा शुरू होने से पहले 15 मिनट प्रश्न-पत्र पढ़ने और उसे समझने के लिए दिए जाएंगे।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com सेआज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button