बैतूल अपडेट

Betul Latest News: स्वरोजगार योजनाओं पर कलेक्टर सख्त, पात्र हितग्राहियों को समय पर ऋण देने के निर्देश

Betul Latest News: Collector takes a strict stance on self-employment schemes; issues directives to ensure timely loan disbursement to eligible beneficiaries.

Betul Latest News: स्वरोजगार योजनाओं पर कलेक्टर सख्त, पात्र हितग्राहियों को समय पर ऋण देने के निर्देश
Betul Latest News: स्वरोजगार योजनाओं पर कलेक्टर सख्त, पात्र हितग्राहियों को समय पर ऋण देने के निर्देश

Betul Latest News: बैतूल कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की जून 2026 तिमाही की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में बैंकिंग योजनाओं, साख प्रवाह, स्वरोजगार एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत प्रायोजित प्रकरणों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने साख-जमा अनुपात की ब्लॉकवार समीक्षा करते हुए कम सीडी रेशों वाले बैंकों को साख प्रवाह बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने वार्षिक साख योजना के अंतर्गत प्राथमिकता क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने तथा पात्र हितग्राहियों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

स्व-सहायता समूहों के क्रेडिट लिंकेज एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए बैंकों को एनआरएलएम एवं एनयूएलएम के अंतर्गत प्रायोजित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली योजनाओं में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए तथा पात्र हितग्राहियों को बैंकिंग सुविधाओं का लाभ समय पर मिले।

डॉ. बी.आर. अम्बेडकर आर्थिक कल्याण योजना

बैठक में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, डॉ. बी.आर. अम्बेडकर आर्थिक कल्याण योजना, संत रविदास योजना, टंट्या मामा योजना सहित विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की गई। कलेक्टर डॉ सोनवणे ने बैंक स्तर पर लंबित प्रकरणों का 7 दिवस में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना की समीक्षा के दौरान लंबित प्रकरणों पर चिंता व्यक्त करते हुए स्वीकृत प्रकरणों में शीघ्र ऋण वितरण करने के निर्देश दिए गए। वहीं डॉ. भीमराव अम्बेडकर कामधेनु योजना के प्रकरणों में बार-बार दस्तावेज मांगने और अनावश्यक विलंब की शिकायतों पर कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि हितग्राही से आवश्यक दस्तावेजों की एकमुश्त सूची के आधार पर ही दस्तावेज प्राप्त किए जाएं और प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण किया जाए।

पीएम विश्वकर्मा एवं पीएम स्वनिधि योजना

पीएम विश्वकर्मा एवं पीएम स्वनिधि योजना के लंबित आवेदनों को प्राथमिकता से स्वीकृत करने तथा वैध कारण के बिना किसी भी पात्र प्रकरण को अस्वीकृत नहीं करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ब्याज अनुदान एव सीजीटीएमसीई शुल्क संबंधी लंबित क्लेम तत्काल संबंधित पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने पशुपालन, मत्स्य एवं उद्यानिकी विभाग के अंतर्गत किसान क्रेडिट कार्ड की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा विभाग एवं बैंकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।

वित्तीय साक्षरता कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा

बैठक में आरसेटी प्रशिक्षण एवं वित्तीय साक्षरता कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। प्रशिक्षण लक्ष्यों की पूर्ति पर संतोष व्यक्त करते हुए स्वरोजगार स्थापित करने वाले प्रशिक्षित युवाओं एवं हितग्राहियों को बैंकिंग सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान बैंकों के वर्तमान प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया गया। कलेक्टर ने ‘ए’ रेटिंग बनाए रखने के लिए शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण करने तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि के बिना शिकायत बंद नहीं करने के निर्देश दिए।

स्वीकृत ऋण प्रकरणों में करें शत-प्रतिशत वितरण

कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वीकृत ऋण प्रकरणों में शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि बैंकिंग संस्थाएं शासन की स्वरोजगार एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। पात्र हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति एवं वितरण में अनावश्यक विलंब न हो तथा जिले में स्वरोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सभी विभाग एवं बैंक समन्वय के साथ कार्य करें।

बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट, भारतीय रिजर्व बैंक के अग्रणी जिला अधिकारी श्रीकांत शर्मा, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक राहुल कुशवाहा, एनआरएलएम, एनयूएलएम, पशुपालन, मत्स्य, उद्यानिकी, जिला उद्योग केंद्र, अंत्यावसायी निगम, आरसेटी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जिले के समस्त बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com सेआज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button