Free Aadhar Update : इस तारीख तक फ्री में अपडेट कर ले आधार कार्ड, इस आसान स्टेप्स को करे फॉलो
Free Aadhar Update : आधार कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। आधार कार्ड के बिना आपको न तो सरकारी योजनाओं का लाभ मिल पाएगा और न ही बैंक खाते से लेकर लोन तक की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी। आधार को लेकर सरकार द्वारा जरूरी अपडेट दिए गए हैं। सरकार का कहना है कि सभी आधार कार्ड धारकों को हर 10 साल में अपने आधार कार्ड को अपडेट करवाना चाहिए। इससे आपकी आधार संबंधी जानकारी सही रहेगी और आप आधार से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सेवाओं का आसानी से लाभ उठा सकेंगे।
सरकार ने लोगों को सलाह दी है कि वे अपने आधार डेटा को अपडेट रखें। इसके लिए सरकार द्वारा आधार अपडेट की निशुल्क सुविधा दी गई है। इसकी अंतिम तिथि समाप्त होने वाली है। यदि आपने अब तक अपना आधार अपडेट नहीं करवाया है तो 14 दिसंबर तक करवा लें।
14 दिसंबर तक कर ले आधार अपडेट
अगर आप अपना आधार अपडेट करवाना चाहते हैं तो 14 दिसंबर की तारीख याद रखें। आप 14 दिसंबर तक फ्री में आधार अपडेट करवा सकते हैं। आपको बता दें कि पहले ये समय सीमा 14 जून थी, जिसे बढ़ाकर 14 दिसंबर कर दिया गया है। अगर आप इसके बाद अपना आधार अपडेट करवाते हैं तो आपको शुल्क देना होगा। UIDAI के अनुसार आप 14 दिसंबर तक अपने आधार कार्ड में नाम, पता, जन्म तिथि आदि बिना किसी शुल्क के अपडेट करवा सकते हैं। ऑनलाइन अपडेट पर निशुल्क सुविधा उपलब्ध होगी। आप अपना आधार ऑफलाइन भी अपडेट करवा सकते हैं। इसके लिए आपको आधार सेंटर जाना होगा। जहां आप 50 रुपये का शुल्क देकर अपनी जानकारी को सही करवा सकते हैं।
आधार अपडेट की प्रक्रिया
- सबमिट पर क्लिक करने के बाद आपको SRN नंबर मिलेगा। इससे आप अपडेट का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं।
- आधार नंबर और OTP से लॉग इन करें।
- अपडेट सेक्शन में जाएं और My Aadhaar के Update Your Aadhaar विकल्प को चुनें।
- ‘डॉक्यूमेंट अपडेट’ पर क्लिक करें और जरूरी अपडेट के साथ साथ संबंधित दस्तावेज अपलोड करें।
- PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान योजना: बैंक खाते से आधार लिंक न होने पर अटकेगी किस्त, ऐसे कराएं ऑनलाइन वेरिफिकेशन
- MP Police Result: मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, जानें चयन और परिणाम की पूरी जानकारी
- Betul Religious Conversion: इलाज और नौकरी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन का दबाव, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
- Betul Soybean Disease: किसानों के लिए बड़ी खबर: बैतूल जिले में 28 सितंबर से सोयाबीन फसलों का सर्वे, पीला मोजेक रोग का होगा आंकलन
- ladli behna yojana: लाडली बहना योजना में अगले साल जोड़े जाएंगे नए नाम, सीएम मोहन यादव ने दिया बड़ा बयान



