Patwari Suspension Amla : बैतूल में कलेक्टर की सख्ती: नियम तोड़कर जमीन खरीदने के आरोप में चार पटवारी निलंबित
Patwari Suspension (Amla): Collector cracks down in Betul; four Patwaris suspended for purchasing land in violation of rules.

Patwari Suspension Amla: बैतूल। शासकीय नियमों की अनदेखी कर रिश्तेदारों के नाम जमीन खरीदने तथा इससे शासन को राजस्व हानि पहुंचाने के मामले में कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने कड़ा रुख अपनाया है। मामले में तहसील आमला के पटवारी आनंदराव मोहबे, सुरेंद्र मस्की, नितेश पवार और सागर राठौर के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है। साथ ही प्रकरण में विभागीय जांच भी संस्थित की गई है।
प्रकरण में संबंधित पटवारियों द्वारा आमला मेन रोड स्थित व्यावसायिक भूमि को शासन की अनुमति के बिना आवासीय प्रयोजन के लिए डायवर्जन किए जाने तथा शासन को जानकारी के बिना करोड़ों रुपये की भूमि रिश्तेदारों के नाम पर खरीदे जाने का मामला सामने आया है। इससे शासन को लाखों रुपये की स्टाम्प ड्यूटी की राजस्व हानि पहुंचने की बात जांच में सामने आई है।
तहसीलदार-एसडीएम ने की जांच
मामले की जांच तहसीलदार एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), आमला द्वारा की गई। जांच के दौरान भूमि संबंधी अभिलेखों, क्रय-विक्रय की प्रक्रिया एवं अन्य संबंधित तथ्यों का परीक्षण किया गया। जांच प्रतिवेदन के आधार पर संबंधित पटवारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।
- यह भी पढ़ें : Betul Crime News: घर से जेवर-नकदी चोरी कर हुआ था फरार, पुलिस ने भोपाल में आरोपी को पकड़ा
बिना जरुरी अनुमति खरीदी जमीन
जांच में पाया गया कि चारों पटवारियों द्वारा अपने रिश्तेदारों के नाम से ग्राम आमला मेन रोड स्थित भूमि का बिना आवश्यक अनुमति क्रय किया गया। इस संबंध में संबंधित पटवारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर जवाब मांगा गया था। प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उनके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए निलंबित किया गया।
विभागीय जांच भी बिठाई गई
कलेक्टर डॉ. सोनवणे द्वारा की गई कार्रवाई के साथ ही पूरे प्रकरण में विभागीय जांच बैठाई गई है, ताकि संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका, भूमि क्रय-विक्रय की प्रक्रिया तथा शासन को हुई राजस्व क्षति के संबंध में विस्तृत जांच की जा सके।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



