CM Jan Vishwas Yatra: सीएम मोहन यादव 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में करेंगे जन-विश्वास दौरे की शुरुआत, शिकायतकर्ताओं से करेंगे सीधा संवाद
CM Jan Vishwas Yatra: CM Mohan Yadav will launch the 'Jan-Vishwas Yatra' (Public Trust Tour) in Chhindwara on August 7 and interact directly with complainants.

CM Jan Vishwas Yatra: भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रथम ‘जन-विश्वास’ दौरे पर 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में आयोजित जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज चिन्हित शिकायतकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं के निराकरण की समीक्षा करेंगे। समाधान कार्यक्रम के लिए शिकायतों का चयन कर उनका प्राथमिक स्तर पर परीक्षण एवं निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है।
निराकृत शिकायतों के आधार पर चयनित शिकायतकर्ताओं को मुख्यमंत्री के समक्ष आमंत्रित किया जाएगा, जहां वे स्वयं उनसे संवाद कर समाधान की स्थिति की समीक्षा भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिला स्तरीय विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक भी करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिले के उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ उद्योग संवाद में भी भाग लेंगे।
- यह भी पढ़ें : CM Mohan Yadav: सीएम मोहन यादव ने खोला विकास का पिटारा, 300 करोड़ का ऋण और 283 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन और नागरिकों के बीच विश्वास को सुदृढ़ करना, शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण को सुनिश्चित करना और जन-कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का यह जन-विश्वास दौरा नागरिकों से प्रत्यक्ष संवाद एवं उत्तरदायी सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।
- यह भी पढ़ें : Bordehi Loot Case: बोरदेही 9 लाख लूटकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 10 हजार का इनामी देवा इवने पुलिस के हत्थे चढ़ा
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



