Shajapur Marriage Fraud Case: एमपी में शादी के 25 दिन बाद खुला बड़ा राज, दुल्हन को लेकर युवक का बड़ा दावा; पिता समेत 5 पर केस
Shajapur Marriage Fraud Case: Major revelation in MP 25 days after wedding; groom makes sensational claim about the bride; case registered against 5 people, including the father.

Shajapur Marriage Fraud Case: मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में शादी से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने आरोप लगाया है कि विवाह के 25 दिन बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी महिला नहीं, बल्कि किन्नर है। युवक के परिवार का कहना है कि दुल्हन के व्यवहार और शारीरिक बनावट को देखकर उन्हें शक हुआ, जिसके बाद सच्चाई सामने आई। मामले में पुलिस ने दुल्हन के पिता समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट और रुपए हड़पने के आरोपों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शादी के बाद सामने आया मामला
शाजापुर के रहने वाले 32 वर्षीय पीड़ित युवक का कहना है कि वह सब्जी का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। उसके अनुसार, पड़ोस में रहने वाली उसकी भाभी के माध्यम से राजगढ़ जिले के पचोर की एक युवती का रिश्ता आया था। परिवार की इच्छा अगले वर्ष शादी करने की थी, लेकिन लड़की पक्ष के लगातार आग्रह के बाद 29 जून को पचोर के एक मंदिर में विवाह संपन्न कराया गया। युवक का आरोप है कि इस शादी में करीब 5 लाख रुपए खर्च किए गए। इसके अलावा लड़की पक्ष को 1 लाख रुपए नकद भी दिए गए थे।
सुहागरात से ही बहाने बनाती रही दुल्हन
पीड़ित युवक के मुताबिक, 30 जून को सुहागरात के दौरान दुल्हन ने पीरियड्स होने की बात कहकर दूरी बना ली। अगले दिन उसने पेट दर्द का हवाला दिया। इसके बाद 2 जुलाई को उसके मायके वाले उसे अपने साथ ले गए। करीब तीन सप्ताह बाद, 23 जुलाई को दुल्हन दोबारा ससुराल लौटी। यहीं से परिवार को उसके व्यवहार पर संदेह होने लगा। युवक की जेठानी ने बताया कि दुल्हन के हाव-भाव और बातचीत सामान्य नहीं लग रही थी, जिससे शक और गहरा गया।
- यह भी पढ़ें : MP Weather Update: मध्यप्रदेश में फिर बदला मौसम, 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानिए आपके जिले का हाल
शरीर पर पुरुषों जैसे बाल देखकर बढ़ा संदेह
परिवार के अनुसार, जेठानी ने एक दिन दुल्हन के चेहरे पर शेविंग क्रीम देखी। पूछने पर उसने शेविंग करने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद जब उसके हाथ-पैर और शरीर पर पुरुषों की तरह बाल दिखाई दिए तो परिवार का संदेह और बढ़ गया। अगले दिन जेठानी ने जांच की तो परिवार के लोगों का दावा है कि दुल्हन में महिलाओं जैसे जननांग नहीं थे और वह किन्नर निकली। इसके बाद पूरे परिवार में हड़कंप मच गया।
सच्चाई बताने पर हुआ विवाद
परिजनों का कहना है कि 24 जुलाई को उन्होंने लड़की पक्ष को फोन कर पूरी जानकारी दी और अपनी बेटी को वापस ले जाने के लिए कहा। आरोप है कि इसके बाद लड़की पक्ष शाजापुर पहुंचा, लेकिन बातचीत करने के बजाय उन्होंने विवाद किया और ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की।
- यह भी पढ़ें : Betul Air Force Youth Death: बैतूल में सनसनी: एयरफोर्स में चयनित 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत से गांव में शोक
पुलिस ने दर्ज किया मामला
कोतवाली थाना प्रभारी संतोष बाघेला ने बताया कि 25 जुलाई को दुल्हन के पिता लक्ष्मीनारायण सहित आजाद, राकेश, राजा और चंद्रोबाई, सभी निवासी राजगढ़, के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट और रुपए हड़पने सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



