Girl Blackmail Case: प्यार के जाल में फंसाकर बनाए वीडियो, छात्रा से मांगे 1 लाख रुपये, नहीं दिए तो कर दिए वायरल
Girl Blackmail Case: Video made after trapping student in love trap, demanded 1 lakh rupees from student, made viral if she did not give

Girl Blackmail Case: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक छात्रा को बदनाम करने का गंभीर मामला सामने आया है। एक युवक ने पहले दोस्ती कर भरोसा जीता, फिर कथित तौर पर निजी वीडियो बनाकर छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा। रुपए नहीं मिलने पर आरोपी ने छात्रा के रिश्तेदारों को वीडियो भेज दिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता ने परिवार को पूरी बात बताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
सेमिनार में हुई दोनों की पहचान
18 वर्षीय छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात हरमन चावला नाम के युवक से वर्ष 2024 में महाराजपुरा स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी में आयोजित सेमिनार के दौरान हुई थी। परिचय के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोस्ती गहरी होती गई। छात्रा के अनुसार दोनों सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार संपर्क में रहने लगे। कुछ समय बाद युवक ने उससे अपने प्यार का इजहार किया, जिसके बाद छात्रा उस पर भरोसा करने लगी।
निजी वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
पीड़िता का आरोप है कि हरमन ने भरोसे का फायदा उठाकर उसके निजी फोटो और वीडियो तैयार कर लिए। इसके बाद उसका व्यवहार पूरी तरह बदल गया। छात्रा के मुताबिक आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे डराना शुरू कर दिया। जब उसने वीडियो हटाने की बात कही तो आरोपी ने इसके बदले एक लाख रुपये की मांग की।
- यह भी पढ़ें : MP Teacher Training: शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, मध्यप्रदेश में BEd और DElEd कोर्स के लिए आवेदन शुरू
रिश्तेदारों को भेज दिए वीडियो
छात्रा ने जब पैसे देने से मना कर दिया और आरोपी से बातचीत बंद कर दी, तब युवक ने उसे बदनाम करने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार करीब तीन दिन पहले आरोपी ने उसके निजी वीडियो रिश्तेदारों को भेज दिए। मामला तब सामने आया जब छात्रा के पिता के एक मित्र ने वीडियो देखे और तुरंत इसकी जानकारी परिवार को दी। इसके बाद छात्रा ने अपने पिता को पूरी घटना बताई।
आईटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी हरमन चावला के खिलाफ आईटी एक्ट, ब्लैकमेलिंग और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
- यह भी पढ़ें : Digital Crime Profile System: अब गुंडे-बदमाशों की हर गतिविधि पर नजर, MP पुलिस ने शुरू किया नया सिस्टम
मोबाइल लोकेशन के आधार पर तलाश जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी माध्यमों से की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



