MP Teacher Training: शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, मध्यप्रदेश में BEd और DElEd कोर्स के लिए आवेदन शुरू
MP Teacher Training: Golden opportunity to become a teacher, applications open for BEd and DElEd courses in Madhya Pradesh

MP Teacher Training: मध्यप्रदेश के शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य शिक्षा केंद्र, स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में प्रवेश की समय-सारणी जारी कर दी है। अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पूरी करनी होगी।
विभिन्न कोर्सों में होंगे प्रवेश
राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार बीएड, डीएलएड, एमएड, डीपीएसई, पीजीडीईएलटी, एमए मनोविज्ञान और पीजीडीजीसी जैसे शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में अलग-अलग चरणों में प्रवेश प्रक्रिया संचालित की जाएगी। यह प्रवेश प्रदेश की विभिन्न शासकीय शिक्षक प्रशिक्षण संस्थाओं में संचालित पाठ्यक्रमों के लिए होंगे।
- यह भी पढ़ें : Betul Education: शिक्षा व्यवस्था पर कलेक्टर सख्त, बिना अनुमति छुट्टी पर होगी कार्रवाई, स्कूल देर से खुले तो खैर नहीं
इन संस्थानों में मिलेगा प्रवेश
प्रवेश प्रक्रिया प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान, शासकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, आंग्ल भाषा प्रशिक्षण संस्थान, पूर्व प्राथमिक प्रशिक्षण संस्थान तथा मनोविज्ञान शिक्षा एवं संदर्शन महाविद्यालय जैसी सरकारी संस्थाओं के लिए लागू रहेगी।
ऑनलाइन करना होगा आवेदन
राज्य शिक्षा केंद्र के अपर संचालक डॉ. अरुण सिंह ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के अनुसार राज्य शिक्षा केंद्र की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है।
- यह भी पढ़ें : Digital Crime Profile System: अब गुंडे-बदमाशों की हर गतिविधि पर नजर, MP पुलिस ने शुरू किया नया सिस्टम
प्रवेश की महत्वपूर्ण तिथियां
डीएलएड पाठ्यक्रम के लिए आवेदन 15 मई से 14 अगस्त 2026 तक किए जा सकेंगे। बीएड के लिए 25 मई से 27 जुलाई 2026 तक आवेदन होंगे। एमएड पाठ्यक्रम के लिए 1 जून से 30 जुलाई 2026 तक पंजीयन रहेगा।
इसके अलावा पीजीडीईएलटी के आवेदन 3 जून से 22 जून 2026 तक, डीपीएसई के लिए 8 जून से 31 जुलाई 2026 तक तथा एमए मनोविज्ञान और पीजीडीजीसी पाठ्यक्रमों के आवेदन भी 8 जून से 31 जुलाई 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



