MP DA Hike News: मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को जल्द मिलेगा तोहफा, महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी की तैयारी
MP DA Hike News: बजट सत्र से पहले साढ़े 7 लाख कर्मचारियों को राहत, डीए बढ़कर 58% होने के संकेत

MP DA Hike News: लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। लंबे समय से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को अब जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। संकेत हैं कि राज्य सरकार इसी महीने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर अंतिम फैसला कर सकती है, जिससे कर्मचारियों की आय में सीधा फायदा होगा।
कर्मचारियों का इंतजार अंतिम दौर में
मध्य प्रदेश में करीब साढ़े सात लाख सरकारी कर्मचारी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की राह देख रहे हैं। राज्य सरकार 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इस बढ़ोतरी के बाद प्रदेश के कर्मचारियों को कुल 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलने लगेगा, जो केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर होगा। राज्य सरकार ने दीपावली से पहले ही महंगाई भत्ता बढ़ाने का संकेत दे दिया था, लेकिन औपचारिक आदेश अब तक जारी नहीं हो पाए थे।
बजट सत्र में आ सकता है फैसला
राज्य सरकार का बजट सत्र 16 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। माना जा रहा है कि इसी दौरान महंगाई भत्ते को लेकर अंतिम आदेश जारी किए जा सकते हैं। वित्त विभाग इस प्रस्ताव पर काम कर रहा है और बजट से पहले कर्मचारियों को राहत देने की संभावना जताई जा रही है।
पिछली घोषणा के आदेश का इंतजार
अप्रैल 2025 में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता केंद्र के समान 55 प्रतिशत करने की घोषणा की थी। यह घोषणा राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांतीय सम्मेलन में की गई थी। हालांकि, पूरे साल बीत जाने के बावजूद इसके आदेश जारी नहीं हो सके, जिससे कर्मचारियों में असंतोष बना रहा।
- यह भी पढ़ें : Bhopal New Township: एमपी में विकसित होगा एक और नया उपनगर, वेस्टर्न ग्रीनफील्ड बायपास के किनारे बनेगी टाउनशिप योजना
कर्मचारी संगठनों की यह है चिंता
तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के पदाधिकारी उमाशंकर तिवारी का कहना है कि यदि समय पर आदेश जारी हो जाते तो कर्मचारी पहले ही केंद्र के समान महंगाई भत्ते का लाभ लेने लगते। उनका यह भी कहना है कि केंद्र सरकार जल्द ही अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है, जिससे प्रदेश के कर्मचारी फिर पीछे रह सकते हैं।
कब और कैसे मिलता है महंगाई भत्ता
मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को आमतौर पर केंद्र सरकार के बाद महंगाई भत्ता दिया जाता है। केंद्र सरकार साल में दो बार, 1 जनवरी और 1 जुलाई से महंगाई भत्ता बढ़ाती है। इसका भुगतान क्रमशः जनवरी से मार्च और सितंबर से अक्टूबर के बीच किया जाता है।
- यह भी पढ़ें : MP Pharmacist Equal Pay: प्रदेश के फार्मासिस्टों को मिलेगी बड़ी सौगात, मिलेगा समान वेतन और पदोन्नति, कॉउंसिल ने किया यह काम
चार सालों में इतनी हुई बढ़ोतरी
प्रदेश में भी साल में दो बार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जाती है। बीते चार वर्षों में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के महंगाई भत्ते में करीब 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो चुकी है, जिससे उनकी आय में कुछ हद तक राहत मिली है।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



