मध्यप्रदेश अपडेट

Ladli Bahna Yojana October Installment: हो गया कन्फर्म, इस दिन मिलेगी लाड़ली बहनों को अक्टूबर की किस्त, इस महीने कितने रुपये मिलेंगे

Ladli Bahna Yojana October Installment: मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की अक्टूबर महीने की किस्त की डेट कन्फर्म हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक दिन पहले ही घोषणा की थी कि दिवाली से पहले योजना की राशि लाड़ली बहनों के खाते में पहुंच जाएगी। इस घोषणा के तारतम्य में अब तारीख का ऐलान भी हो गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 12 अक्टूबर को श्योपुर जिले में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से लाड़ली बहना योजना की राशि ट्रांसफर करेंगे। योजना के तहत प्रदेश की लगभग 1 करोड़ 26 लाख 86 हजार लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 29वीं किस्त 1541 करोड़ की राशि का अंतरण करेंगे।

इस महीने कितनी राशि आएगी

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की है कि भाईदूज के बाद लाड़ली बहनों को 1500 रुपये मासिक सहायता राशि मिलेगी। अभी तक 1250 रुपये दिए जा रहे हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस महीने 15 तारीख से पहले 1250 रुपये दिए जाएंगे और शेष 250 रुपये अलग से, या सीधे 1500 रुपये की पूरी राशि का भुगतान होगा।

Ladli Bahna Yojana October Installment: हो गया कन्फर्म, इस दिन मिलेगी लाड़ली बहनों को अक्टूबर की किस्त, इस महीने कितने रुपये मिलेंगे

धीरे-धीरे राशि 3000 रुपये तक बढ़ेगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाईदूज के बाद से हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे और भविष्य में इसे धीरे-धीरे 3000 रुपये तक बढ़ाया जाएगा। इस योजना का मासिक खर्च फिलहाल 1.26 करोड़ लाभार्थियों को 1250 रुपये देने पर 1541 करोड़ रुपये से अधिक है।

इस महीने कितने रुपये खाते में आएंगे

राशि बढ़ा कर 1500 रुपये किए जाने पर यह आंकड़ा 1800 करोड़ रुपये के पार चले जाएगा। हालांकि सरकार की ओर से जारी सूचना में राशि का जो आंकड़ा दिया है, उससे ऐसा लग रहा है कि कल भी लाड़ली बहनों को 1250-1250 रुपये की राशि ही ट्रांसफर की जाएगी।

Ladli Bahna Yojana October Installment: हो गया कन्फर्म, इस दिन मिलेगी लाड़ली बहनों को अक्टूबर की किस्त, इस महीने कितने रुपये मिलेंगे

योजना की शुरुआत 1000 रुपये से

शुरुआत में इस योजना के तहत लाभार्थियों को हर महीने 1000 रुपये मिलते थे। 27 अगस्त 2023 को पिछली सरकार ने घोषणा की थी कि अक्टूबर 2023 से यह राशि बढ़ाकर 1250 रुपये प्रति माह कर दी जाएगी। इसके साथ ही सरकार ने यह योजना बनाई थी कि मासिक राशि धीरे-धीरे बढ़ाकर क्रमश: 1500 रुपये, 1750 रुपये, 2000 रुपये, 2250 रुपये, 2500 रुपये, 2750 रुपये और अंत में 3000 रुपये प्रति माह तक पहुंचाई जाएगी।

विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मेला ग्रांउड पर आयोजित इस कार्यक्रम से श्योपुर जिले के 98.87 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण भी करेंगे तथा 460.40 करोड़ के निर्माण तथा विकास कार्यो का शिलान्यास करेंगे। जिला प्रशासन ने इस कार्यक्रम की सभी तैयारियां भी पूरी कर ली है।

Ladli Bahna Yojana October Installment: हो गया कन्फर्म, इस दिन मिलेगी लाड़ली बहनों को अक्टूबर की किस्त, इस महीने कितने रुपये मिलेंगे

30 करोड़ की राशि का चैक भी मिलेगा

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इस अवसर पर शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित करेंगे। महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यो के तहत एनआरएलएम अंतर्गत संचालित स्व-सहायता समूह की महिलाओं को 30 करोड़ 12 लाख रूपये की सीसीएल राशि का चैक सौपेंगे।

हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण

इसके अलावा मुख्यमंत्री दुधारू गाय प्रतियोगिता पुरस्कार योजना, आचार्य विद्यासागर गौ-संवर्धन योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना, मुख्यमंत्री जन-कल्याण संबल योजना, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत नि:शुल्क उपचार योजना, मुख्यमंत्री कल्याण विवाह सहायता योजना, दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना सहित अन्य योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण करेंगे।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button